फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National athletics competition from June 25

राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 25 जून से

Thu, 10 Jun 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
National athletics competition from June 25
कोरोना से राहत मिलते ही भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 60वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की घोषणा कर दी है। यह 25 से 29 जून तक पंजाब के पटियाला में होगी। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले ही इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे। चयन समिति इनकी सूची तैयार कर रही है। इसमें बनारस के भी कुछ एथलीट हो सकते हैं। जिन्होंने हाल ही में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीता था। भारतीय एथलीटों के लिए टोक्यो ओलंपिक में टिकट पाने का यह अंतिम मौका भी होगा। पदक जीतने के साथ ही जो भी एथलीट भारतीय ओलंपिक द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करेगा उसे टोक्यो ओलंपिक का टिकट मिल सकता है। यूपी एथलेटिक्स संघ कोचिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जायसवाल ने बताया कि पंजाब में होने वाले 42 स्पर्धाओं में से 24 एनआईएस, पटियाला में होंगे। जबकि 18 स्पर्धाएं पंजाब विश्वविद्यालय पटियाला में होंगी। कोरोना महामारी को देख हर राज्य प्रत्येक स्पर्धा में तीन एथलीटों को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed