फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nari Shakti Vandan Abhinandan PM modi in told women I came varanasi to seek blessings

नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन: महिलाओं से पीएम बोले- मैं आशीर्वाद लेने काशी आया, कुछ लोगों को वंदन शब्द से भी दिक्कत

Sat, 23 Sep 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 23 Sep 2023 06:43 PM IST
सार

वाराणसी के सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। पीएम ने कहा कि  कि तीन दशकों से ये कानून लटका हुआ था। लेकिन आज ये आपकी ही ताकत है कि संसद के दोनों सदनों में ऐसी-ऐसी पार्टियों को इसका समर्थन करना पड़ा, जो पहले इसका भरपूर विरोध करते थे। 

विज्ञापन
Nari Shakti Vandan Abhinandan PM modi in told women I came varanasi to seek blessings
नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा और राज्यसभा से नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होने के बाद शनिवार को वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित  नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन जैसा ऐतिहासिक कानून पास होने के बाद मैं सबसे पहले काशी में आप सबका आशीर्वाद लेने आया हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि इतनी बड़ी संख्या में आप हमें आशीर्वाद दे रहे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ ही समय में दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने वाला है। नारी शक्ति वंदन अधिनियिम ने इसबार दुर्गा पूजा के उत्साह को और भी कई गुना बढ़ा दिया है। इस कानून से देश के महिला विकास के लिए रास्ते खुलेंगे, लोक सभा और विधान विधान में महिलाओं की उपलब्धि बढ़ेगी। मैं इसके लिए देश भर की माताओं-बहनों को काशी की पवित्र धरती से बधाई देता हूं।

विज्ञापन

खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने में महिलाएं आगे

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीन दशकों से ये कानून लटका हुआ था। लेकिन आज ये आपकी ही ताकत है कि संसद के दोनों सदनों में ऐसी-ऐसी पार्टियों को इसका समर्थन करना पड़ा, जो पहले इसका भरपूर विरोध करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बनारस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भगवान शिव की झलक, तस्वीरों में देखें

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश शुरू से पुरुष प्रधान रहा है। लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है। खेल के मैदान से लेकर राफेल उड़ाने तक महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। हमने मुद्रा योजना शुरू की। इसका सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को मिला। जितने भी छोटे-बड़े उद्योग जो बंद होने थे, उन्हें फिर से गति मिली है। महिलाएं आज देश की तरक्की में भागीदारी निभा रही हैं। वे अपने हुनर से अपने इलाके में पहचान बना रही है।

पीएम आवास योजना महिलाओं के नाम पर दिया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें किसी नारी को आगे बढ़ने के लिए किसी की भी जरूरत न पड़े। इसिलिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों को वंदन शब्द से दिक्कत है। पीएम ने पूछा कि माताओं-बहनों का वंदन नहीं होगा तो किसका होगा। पीएम मोदी ने हर-हर महादेव का उदघोष कर संबोधन समाप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed