फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Narayan Bali and Tripindi Shradh bollywood actor Anupam Kher will attend rituals in Kashi for salvation of Kashmiri Pandits

नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध: कश्मीरी पंडितों के मोक्ष की कामना से काशी में होगा अनुष्ठान, अनुपम खेर होंगे शामिल

Sun, 17 Apr 2022 11:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 11:33 AM IST
सार

ब्रह्म सेना व आगमन संस्था के संयोजक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि सभी ज्ञात-अज्ञात कश्मीरी लोगों के मोक्ष की कामना से काशी में 15 जून को अनुष्ठान का आयोजन होगा। इसमें फिल्म कश्मीरी फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर व निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Narayan Bali and Tripindi Shradh bollywood actor Anupam Kher will attend rituals in Kashi for salvation of Kashmiri Pandits
श्राद्ध - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

कश्मीर में मारे गए कश्मीरी पंडितों की आत्मा की शांति व मोक्ष के लिए काशी में अनुष्ठान किया जाएगा। जुल्म, प्रताड़ना के शिकार होकर असमय काल कवलित होने वाले सैकड़ों कश्मीरी पंडितों के मोक्ष की कामना से सप्त मोक्षपुरियों में काशी के विद्वान त्रिपिंडी और नारायण बलि श्राद्ध करेंगे।

विज्ञापन


आयोजन में फिल्म कश्मीरी फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर व निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी शामिल होंगे। ब्रह्म सेना व आगमन संस्था के संयोजक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि सभी ज्ञात-अज्ञात कश्मीरी लोगों के मोक्ष की कामना से काशी में 15 जून को अनुष्ठान का आयोजन पिशाच मोचन तीर्थ पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद विशेष गंगा पूजन और आरती गंगोत्री सेवा समिति की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होगा। आयोजन के संरक्षक पं. रामचंद्र पांडेय, पद्मविभूषण वशिष्ठ त्रिपाठी, पद्मश्री डॉ. केके त्रिपाठी, आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः रेलवे बोर्ड के सीईओ बोले: इस साल के अंत तक चलेगी 75 और वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस से चलने की भी उम्मीद

आयोजन में धर्माचार्य रहेंगे उपस्थित

आयोजन के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती, जगद्गुरु अनंतानंद द्वाराचार्य स्वामी डॉ. रामकमल दास वेदांती महाराज, आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महंत शंकरपुरी, महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा, महंत चल्ला सुब्बाराव शास्त्री, महंत बालक दास, महंत रामलोचन दास, पं. किशोरी रमन दूबे बाबू महाराज, महंत नवीन गिरि, डॉ राजीव मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed