{"_id":"5d60445b8ebc3e93cb7632d2","slug":"nankana-sahib-varanasi-news-vns4797720131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के ननकाना साहिब से आई यात्रा का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के ननकाना साहिब से आई यात्रा का भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन यात्रा काशी पहुंची, जिसका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
पाकिस्तान के ननकाना साहिब से चली यात्रा विभिन्न प्रदेशों से होते हुए शुक्रवार को रथयात्रा पहुंची। शहरवासियाें ने यहां पर फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने पुष्पवर्षा कर नगर कीर्तन यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। नगर कीर्तन रथयात्रा के आगे-आगे बैंड की धुनों पर बज रहे भक्ति गीतों के साथ लोग चल रहे थे। यह यात्रा गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा पहुंची, जहां भव्य स्वागत किया गया। सभी धर्मों के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने गुरु नानक देव के पवित्र वस्तुओं का दर्शन किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य ग्रंथी ने बताया कि यह यात्रा काशी से पटना के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा के पहुंचने के बाद गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया था, जहां लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।