फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namaz and Anujuman will be able to pray

नमाज और दुआख्वानी कर सकेंगी अंजुमन, बारावफात पर डीएम ने की बैठक

Sun, 25 Oct 2020 07:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 25 Oct 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Namaz and Anujuman will be able to pray
बैठक करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में बारावफात पर्व को लेकर  अंजुमनो को नमाज पढ़ने और दुआख्वानी की अनुमति जिला प्रशासन ने दी है। बताया है कि   थाने से परमिशन लेकर मोहल्लों में अंजुमन कार्यक्रम कर सकती है और उसमें अधिकतम 200 लोगों की अनुमति होगी। कार्यक्रम बंद जगह पर कवर और टेंट लगाकर ही किया जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में बारावफात की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि जो भी कार्यक्रम खुले में होता था वह अब टेंट लगाकर ही होगा।  बैठक में टेंट की साइज का भी निर्धारण किया गया। इसके लिए सभी आयोजकों को आवेदन में टेंट की संख्या भी देनी होगी।
विज्ञापन


मस्जिदों में 29 अक्टूबर की रात और 30 अक्टूबर को दुआख्वानी और नमाज पढ़ने का कार्यक्रम किया जाएगा। इस पर्व पर रोशनी, झालर, सजावट पर   कोई प्रतिबंध नहीं होगा। बताया कि कोई भी कार्यक्रम सड़क पर ना होने पाए इस बात का ख्याल रखना होगा। इस बार हर साल की तरह इस बार जुलूस पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रशासन द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण की वजह से देखते हुए अगले वर्ष के कार्यक्रम वर्ष 2019 की तरह ही होते रहेंगे और इससे किसी जुलूस पर क्लेम खत्म नहीं होगा। बैठक में तय किया गया कि जुलूस पर रोक के कारण अंजुमन 30 अक्टूबर को सड़कों पर नहीं आ पाएंगे। कहीं अन्य जगह पर अपना कार्यक्रम पंडाल लगाकर करना चाहे तो थाने पर अनुमति लेकर कर सकते हैं। जुलूस की जगह अंजुमनो को  मोहल्ले में कार्यक्रम करने के लिए अलग से अनुमति जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed