फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namami Gange performed Shivarchan from Gangdhar to Vishwanath Darbar, performed Aarti in Vishwanath Corridor

Namami Gange: गंगधार से विश्वनाथ दरबार तक नमामि गंगे ने किया शिवार्चन, विश्वनाथ कॉरिडोर की उतारी आरती

Thu, 14 Dec 2023 12:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 14 Dec 2023 12:45 PM IST
सार

भगवान शिव शंकर के प्रतिरूप संग ढोलक, झाज-मजीरों के ताल पर ऊं नमः शिवाय..., हर हर महादेव... के गगनभेदी उद्घोष से काशी विश्वनाथ धाम गूंज उठा। डमरुओं की गड़गड़ाहट के बीच माथे पर भस्म का त्रिपुंड लगाए बटुकों के शंखनाद ने काशी के कंकड़-कंकड़ में शंकर होने का सुखद अहसास कराया।

विज्ञापन
Namami Gange performed Shivarchan from Gangdhar to Vishwanath Darbar, performed Aarti in Vishwanath Corridor
Namami Gange - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के दो साल पूरे होने पर नमामि गंगे ने महर्षि योगी विद्याश्रम के वेदपाठी बटुकों के साथ गंगा द्वार पर कॉरिडोर की आरती उतारी। इसके बाद ललिता घाट स्थित भव्य गंगा द्वार से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर तक शिवार्चन यात्रा निकाली।

विज्ञापन


भगवान शिव शंकर के प्रतिरूप संग ढोलक, झाज-मजीरों के ताल पर ऊं नमः शिवाय..., हर हर महादेव... के गगनभेदी उद्घोष से काशी विश्वनाथ धाम गूंज उठा। डमरुओं की गड़गड़ाहट के बीच माथे पर भस्म का त्रिपुंड लगाए बटुकों के शंखनाद ने काशी के कंकड़-कंकड़ में शंकर होने का सुखद अहसास कराया। नमामि गंगे टीम ने गंगा द्वार पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्वनाथ धाम का परिसर सिर्फ एक भव्य इमारत नहीं, यह हमारे भारत की सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह हमारी आध्यात्मिक आत्मा का प्रतीक है। आयोजन में सारिका गुप्ता, पुष्पलता वर्मा, अनूप जोशी, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed