फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   muslim youth accused of converting his wife by joining gang like Changur Baba in varanasi

UP: दूसरे समुदाय के युवक पर लगाया पत्नी के धर्मांतरण का आरोप, छांगुर बाबा जैसे गिरोह से जुड़े होने की आशंका

Mon, 04 Aug 2025 05:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 04 Aug 2025 05:26 PM IST
सार

Varanasi News: युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी नाम बदलकर पत्नी से सोशल मीडिया पर जुड़ा और अब उसके साथ ही रह रहा है। जांच कराई जाए कि कहीं वह छांगुर बाबा जैसे गिरोह से तो नहीं जुड़ा है।

विज्ञापन
muslim youth accused of converting his wife by joining gang like Changur Baba in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा के रहने वाले पति ने दूसरे समुदाय के युवक पर पत्नी व बच्चों के धर्मांतरण का आरोप लगाया। पति ने रविवार को पुलिस आयुक्त, चौबेपुर थाने में शिकायती पत्र सौंपा। पत्र के जरिये मुख्यमंत्री समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों से भी गुहार लगाई है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि युवक नाम बदलकर पत्नी से सोशल मीडिया पर जुड़ा और अब उसके साथ ही रह रहा है। दोनों को आपत्तिजनक हाल में पकड़ चुका है। जांच कराई जाए कि कहीं वह छांगुर बाबा जैसे गिरोह से तो नहीं जुड़ा है। धौरहरा का रहने वाले पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज उतरांव थाना क्षेत्र के भोतपुर कवीलद्दीनपुर के रहने वाले युवक ने पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आकर वह घर से गायब रहती है। 17 जुलाई 2025 की सुबह घर के अंदर पत्नी और प्रयागराज निवासी युवक को आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। उसी कमरे में 16 वर्षीय पुत्री भी सोई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112 नंबर पर फोन करने के बाद पहुंची पुलिस ने प्रयागराज निवासी युवक को कैथी पुलिस चौकी ले गई। युवक पहले खुद को हिंदू रिश्तेदार बताता था लेकिन बाद में खुद को मुस्लिम बताया। वह प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के भोतपुर कवीलद्दीनपुर का है। मोबाइल में दोनों के कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी हैं।

Trending Videos

शंका है कि उक्त युवक किसी छांगुर बाबा जैसे गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो हिंदू महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने जैसे कार्यों में लिप्त हैं। चौबेपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पति और पत्नी का आपसी विवाद है। कुछ दिन पहले पत्नी ने पति पर मारपीट समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया। उधर, प्रयागराज निवासी युवक समेत अन्य का भी शांति भंग की आशंका में चालान किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed