फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Muslim family embraced Sanatan Dharma and Homecoming said culture influences them

घर वापसी: मुस्लिम परिवार ने ग्रहण किया सनातन धर्म, बोले- हिंदू संस्कृति प्रभावित करती है; अब गर्व हो रहा है

Mon, 01 Jul 2024 08:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 08:21 PM IST
सार

Varanasi News: मुस्लिम से हिंदू बने परिवार का कहना है कि उन्हें गर्व है कि वे आज से सनातन धर्म के सदस्य हो गए हैं। सभी ने सनातन धर्म को जीवन का श्रेष्ठ मार्ग बताया और इसमें अपनी आस्था व्यक्त की।

विज्ञापन
Muslim family embraced Sanatan Dharma and Homecoming said culture influences them
भोजूबीर स्थित आर्य समाज मंदिर में मौजूद दंपति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया गांव के निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन मुस्लिम धर्म के ठेकेदारों से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार सनातन धर्म में वापसी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन से डब्लू सिंह बन गए। उन्होंने अपने पुत्र-पत्नी को भी शुद्धिकरण कराते हुए सनातन धर्म में वापसी कराया है। वहीं रामचरित मानस व गीता पूजा पाठ भी शुरू कर दिए है।

विज्ञापन


मुस्लिम धर्म की पठान जाति-से सनातन धर्म में वापस आने के बाद दंपति ने अपने बेटे के साथ अपने नाम भी बदल लिए रिजवाना ने अपना नाम गुड़िया सिंह, पति मो. अजहरुद्दीन ने अपना नाम डब्लू सिंह और बेटे मो.राज का नाम राज सिंह रख लिया। चंदौली में मुस्लिम परिवार की घर वापसी की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


काशी में स्थित आर्य समाज मंदिर में बाकायदा वैदिक विधि विधान से मुस्लिम परिवार ने हिन्दू धर्म स्वीकार किया है। सनातन धर्म स्वीकार कर डब्लू सिंह बने अजहरुद्दीन ने बताया कि जब हमने अपने कुर्सीनामा को देखा तो हमें लगा कि हमारे पूर्वज पहले सनातनी थे।इसी कारण हमारे अंदर जन्म से ही सनातन धर्म के प्रति आस्था एवं विश्वास था।

कहा, मुगल अत्याचार से बने थे मुस्लिम
पहले से ही हमारे घर में रामचरित मानस,श्रीमद् भागवत हैं।हम सभी धर्मो का समान रूप से पूजन और अध्ययन भी करते थे। हम 2006 से सनातन धर्म में वापसी करने के लिए लगे थे, लेकिन धर्म के ठेकेदारों द्वारा हम लोगों को प्रताड़ित किया गया।

यह लंबी लड़ाई लड़ते हुए 30 जून को हमने परिवार सहित अपने सनातन धर्म में पूर्ण रूप से वापसी कर ली है। अब अपने घर में आने के बाद सुकून महसूस हो रहा है।उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में कहा कि जो लोग हमें दोषी ठहरा रहे थे।अब वह भी अपना पुराना इतिहास एवं कुर्सी नामा देखेंगे तो सनातन के प्रति आकर्षित हो जाएंगे।

हमारे घर के अन्य सदस्यों के अंदर भी धीरे-धीरे सनातन धर्म के प्रति उनका विश्वास बढ़ता जा रहा है और मुझे आशा है कि मेरे आस-पास एवं रिश्तेदार नातेदार सब लोग आने वाले समय में सनातनी बन जाएंगे। प्रयास करूंगा कि अपने पूर्वजों का इतिहास और कुर्सीनामा निकाल कर सबके सामने रख सकूं ताकि लोग सच्चाई समझ सकें।

मुस्लिम धर्म से सनातन धर्म अपनाने वाले दंपति ने बताया कि छह पीढ़ी पहले मुगल साम्राज्य के अत्याचार से पूरे परिवार ने मजबूरी में मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब उन्हे मुगल साम्राज्य के अत्याचार के दौरान धर्म परिवर्तन की बात पता चली तो अपने वास्तविक धर्म में लौटने का निर्णय लेते हुए राजसूत्र पीठ से संपर्क किया। ऐसे में आर्य समाज मंदिर में वैदिक विधि से सनातन धर्म में वापसी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed