{"_id":"669fdbe9e3fdcb1fc10ef454","slug":"music-therapy-will-be-used-for-treatment-in-mental-hospitals-in-varanasi-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: मानसिक अस्पताल में म्यूजिक थेरेपी से होगा इलाज, वाराणसी सहित पूर्वांचल के 259 मरीज हैं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: मानसिक अस्पताल में म्यूजिक थेरेपी से होगा इलाज, वाराणसी सहित पूर्वांचल के 259 मरीज हैं भर्ती
Tue, 23 Jul 2024 10:05 PM IST
प्रगति चंद
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:05 PM IST
सार
वाराणसी के मानसिक अस्पताल में म्यूजिक थेरेपी से इलाज होगा। अस्पताल में म्यूजिक सिस्टम लगकर तैयार हो गया है। सप्ताह में दो दिन यहां संगीत की क्लास चलेगी। अस्पताल में वाराणसी सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों से 259 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
मानसिक अस्पताल वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्वस्थ रखने के लिए अब म्यूजिक थेरेपी का सहारा लिया जाएगा। अस्पताल में सप्ताह में दो दिन मरीजों के लिए म्यूजिक थेरेपी की क्लास चलाई जाएगी। इसके लिए ओपीडी से लेकर वार्ड तक म्यूजिक सिस्टम भी लगवा दिया गया है।
विज्ञापन
पांडेयपुर स्थित मानसिक अस्पताल में 259 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें कुछ मरीज एक और दो महीने से भर्ती हैं तो कुछ को भर्ती हुए तीन माह से अधिक का समय भी हो गया है। मरीजों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखा जाए, इसके लिए यहां नियमित खेलकूद, योग की पाठशाला लग रही है तो भजन-कीर्तन के आयोजन भी कराए जा रहे हैं। अब म्यूजिक थेरेपी को भी मरीजों के इलाज में शामिल किया जाएगा। इसके पीछे अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इससे मरीजों का ध्यान संगीत की धुन पर केंद्रित रहेगा। उनका मन भी लगा रहेगा। बहुत जल्द ही म्यूजिक थेरेपी की क्लास को चलवाया जाएगा।
विज्ञापन
संगीत में है मानसिक रूप से स्वस्थ रखने की ताकत
बीएचयू संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय का कहना है कि संगीत में वह ताकत होती है, जो मानसिक रूप से किसी को भी स्वस्थ बनाने में सहायक होती है। इसकी अनेक विधाएं किसी न किसी स्तर पर मन को प्रसन्न और तनाव मुक्त रखने में अपनी बड़ी भूमिका निभाती हैं। बदलते समय में मनोरोगियों के इलाज में निर्धारित दवा के साथ ही म्यूजिक थेरेपी भी एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ रही है।
क्या बोले निदेशक
मनोरोगियों के इलाज में म्यूजिक थेरेपी का का प्रयोग एक सपोर्टिव थेरेपी के रूप में किए जाने का निर्णय लिया गया है। संगीत के रागों में तनाव को दूर करने की ताकत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल में म्यूजिक सिस्टम लगवाकर उस पर अलग-अलग धुन बजवाए जा रहे हैं।
- डॉ. एके राय, निदेशक, मानसिक अस्पताल
क्या बोले निदेशक
मनोरोगियों के इलाज में म्यूजिक थेरेपी का का प्रयोग एक सपोर्टिव थेरेपी के रूप में किए जाने का निर्णय लिया गया है। संगीत के रागों में तनाव को दूर करने की ताकत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए अस्पताल में म्यूजिक सिस्टम लगवाकर उस पर अलग-अलग धुन बजवाए जा रहे हैं।
- डॉ. एके राय, निदेशक, मानसिक अस्पताल