फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder of Minor boy by stabbing him on normal dispute in varanasi police in search of accused

Varanasi: मामूली बात पर चाकू घोंपकर किशोर की हत्या, आरोपी की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Wed, 16 Aug 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Aug 2023 10:54 PM IST
सार

वाराणसी के बरही नेवादा (कठारे) गांव के में मुकेश कुमार गौतम (15) के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Murder of Minor boy by stabbing him on normal dispute in varanasi police in search of accused
चाकू से वारकर किशोर की हत्या

विस्तार

वाराणसी के बरही नेवादा (कठारे) गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित हरिजन बस्ती के समीप पेट में चाकू मारकर एक किशोर ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी पाकर फूलपुर के साथ ही आसपास के पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। फिलहाल, आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। वारदात की वजह आपसी रंजिश बताई गई है।

विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के बरही नेवादा (कठारे) गांव की हरिजन बस्ती निवासी मिठाई लाल का पुत्र मुकेश कुमार गौतम (15) और आरोपी किशोर एक-दूसरे को जानते थे। बताया जाता है कि मुकेश बुधवार की शाम अपनी बस्ती के ही समीप था। उसी दौरान आरोपी किशोर से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हुई। कहासुनी के दौरान ही उसने मुकेश के पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: जिम से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, इलाके में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

गंभीर रूप से घायल मुकेश को काजीसराय के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रात लगभग नौ बजे मुकेश की मौत हो गई। मुकेश की मौत के बाद घटना को लेकर उसके परिजनों और बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। हालांकि सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार राणावत ने बताया कि मुकेश और आरोपी किशोर एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीम लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed