फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder mystery solved after two and a half months: Shooters from Mau-Jaunpur had killed transporter Rajkumar

ढाई महीने बाद सुलझी हत्या की गुत्थी: मऊ-जौनपुर के शूटरों ने राजकुमार पर बरसाई थीं गोलियां, पिस्टल बरामद

Wed, 11 Oct 2023 01:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 11 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

सारनाथ थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव 14 जुलाई की सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। रंगीलदास पोखरा तिलमापुर पहुंचने पर शूटरों ने राजकुमार को गोली मार दी थी। गोली से घायल राजकुमार ने दो दिन बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
Murder mystery solved after two and a half months: Shooters from Mau-Jaunpur had killed transporter Rajkumar
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में राजकुमार यादव के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्टर राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या के आरोपी दो शूटरों को पुलिस ने मंगलवार को फरीदपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से .32 बोर की पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुआ। हत्या में उपयोग की गई बाइक भी बरामद हुई। दोनों शूटर मऊ और जौनपुर के रहने वाले हैं। वारदात के ढाई महीने के बाद दोनों शूटर दबोचे गए।

विज्ञापन

डीसीपी वरुणा अमित कुमार के अनुसार गिरफ्तार शूटर मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी अंधा मोड़ निवासी जालंधर साहनी और जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के पुरानी चौक निवासी मो. अहमद है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि मऊ निवासी धर्मेंद्र मौर्य ने ट्रांसपोर्टर राजकुमार यादव के हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी जालंधर ने बताया कि पहली गोली मो. अहमद ने चलाई थी।
विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव 14 जुलाई की सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे थे। रंगीलदास पोखरा तिलमापुर पहुंचने पर शूटरों ने राजकुमार को गोली मार दी थी। गोली से घायल राजकुमार ने दो दिन बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया था। राजकुमार की पत्नी ने गाजीपुर जेल में बंद देवर विजय यादव, उसकी पत्नी सोनी और बेटे शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्या की योजना बनाने वाले और शूटर उपलब्ध कराने वाले तीसरे आरोपी मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी धर्मेंद्र मौर्य को पुलिस ने 22 जुलाई को पंजाब के मोहाली स्थित एयरपोर्ट रोड से गिरफ्तार किया था। धर्मेंद्र की गिरफ्तारी के बाद शूटरों की तलाश में सारनाथ पुलिस, सर्विलांस और साइबर सेल की टीमें लगी थीं। पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. अहमद पर नौ और जालंधर के खिलाफ चार मुकदमे

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों शूटर पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। मो. अहमद के ऊपर विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट के कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। जबकि जालंधर साहनी पर हत्या, डकैती और गैंगस्टर समेत कुल चार गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को घटनास्थल के आसपास लगे सीसी फुटेज और सर्विलांस, साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed