फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   munna was killed on nineth, vikas destryoed on tenth

नौ को कुख्यात मुन्ना का हुआ था अंत, दस को विकास का कर दिया विनाश

Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 10 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
munna was killed on nineth, vikas destryoed on tenth
मुन्ना बजरंगी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की शुक्रवार की सुबह एनकाउंटर में मौत हो गई। वह पांच लाख का इनामी अपराधी था। पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या के बाद पूरे प्रदेश में कुख्यात हो गया था। 

विज्ञापन


संयोग ही है कि विकास की मौत से ठीक दो साल पहले नौ जुलाई की ही तारीख को पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी का भी अंत हुआ था। साढ़े सात लाख के इनामी मुन्ना की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

munna was killed on nineth, vikas destryoed on tenth
विकास दूबे। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के पुरेदयाल गांव निवासी प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी लंबे समय तक दहशत का पर्याय रहा। हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी मांगने जैसे गंभीर आरोपों में उसके विरुद्ध दर्जनों मामले दर्ज थे। 

वर्षों तक फरार रहे मुन्ना बजरंगी को मोस्ट वांटेड की श्रेणी में शामिल करते हुए सरकार ने साढ़े सात लाख का इनाम घोषित किया था। मुंबई के मलाड में दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े मुन्ना बजरंगी को एक मामले में पेशी के लिए बागपत जेल लाया गया था। 


नौ जुलाई 2018 को मुन्ना की जेल में आपसी गुटबाजी के चलतेे पश्चिम यूपी के बदमाश सुनील राठी ने हत्या कर दी थी। कुख्यात बजरंगी के अंत के ठीक दो साल बाद 10 जुलाई की सुबह ही पुलिस ने पांच लाख के इनामी विकास दुबे को भी मार गिराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed