फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation will now buy only EVs to save energy

Varanasi News: ऊर्जा बचत के लिए अब ईवी ही खरीदेगा नगर निगम

Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will now buy only EVs to save energy
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत के आह्वान पर नगर निगम ने तय किया है कि हर शनिवार को नो फ्यूल डे मनाया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में अब ईवी ही खरीदे जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक ऊर्जा की बचत की जा सके। नगर निगम की ओर से शहर की सफाई, पानी, लाइटिंग समेत कई जरूरी कार्य वाहनों के माध्यम से किए जाते हैं। ऐसे कार्यों के लिए भविष्य में निगम ईवी ही खरीदेगा।
विज्ञापन

इसे लेकर मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी से सहयोग की अपील की है। वर्तमान में भी जो वाहन आवश्यक सेवाओं में लगे हैं, उन्हीं का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाएगा। कूड़ा गाड़ियां और अन्य आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को इससे मुक्त रखा गया है, क्योंकि निगम आवश्यक सेवा के दायरे में आता है। मेयर ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी अपील की है कि वे राष्ट्रहित में सप्ताह में कम से कम एक दिन पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करें। इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि ईंधन की बचत से देश की अर्थव्यवस्था को भी सहारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed