{"_id":"6711f4f1d72e1ebf9e07afb6","slug":"municipal-corporation-street-lights-repaired-irrespective-the-department-complaints-galore-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्ट्रीट लाइट किसी भी विभाग की हो, मरम्मत कराएगा नगर निगम; शिकायतों की मिली भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्ट्रीट लाइट किसी भी विभाग की हो, मरम्मत कराएगा नगर निगम; शिकायतों की मिली भरमार
Fri, 18 Oct 2024 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:14 AM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्याएं आ रही हैं। इस कारण काफी दिनों से शिकायतें आ रही थीं। नगर निगम के साथ ईईएसएल की समन्वय बैठक हुई। इसके लिए सदन ने भी आलोक विभाग को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट खराब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर आए दिन समस्या आ रही है। इसे देखते हुए तय किया गया कि शहर में किसी भी विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाई गई हो, लेकिन वह खराब होगी तो उसकी मरम्मत नगर निगम कराएगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों ईईएसएल के अधिकारियों को बुलाया गया था। उनके साथ नगर निगम की समन्वय बैठक हुई। इसके लिए नगर निगम सदन ने भी आलोक विभाग को आदेशित किया है। पिछले दिनों जांच में पांच हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं थीं। इनमें वीडीए, पीडब्ल्यूडी, पंचायत, ग्राम्य विकास, विधायक निधि आदि मदों से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी।
विज्ञापन
इनमें से अधिकांश लाइटें जब बंद हुई तो लोगों ने नगर निगम में शिकायत की। नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने रिकॉर्ड से उस लाइट का मिलान किया। रिकॉर्ड न मिलने के बाद उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई।
विज्ञापन
बाद में इसे लेकर काफी हो हल्ला मचा। फिर तय हुआ कि नगर निगम सीमा में लगने वाले स्ट्रीट लाइट की देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम उठाएगा। इसके लिए सभी विभागों से सामंजस्य बनाने के लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने आलोक विभाग को निर्देशित किया था। अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हो जाएंगी।