फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Municipal Corporation made many roads encroachment free

नगर निगम ने कई मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया

Sun, 30 Jan 2022 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation made many roads encroachment free
वाराणसी। नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा शनिवार को अपर नगर आयुक्त द्वितीय सुमित कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कई इलाकों में अवैध गुमटी और काउंटर सहित अतिक्रमण को ध्वस्त करने और सामान जब्त करने की कार्रवाई हुई। यातायात पुलिस के सहयोग से नो पार्किंग जोन में खड़े नौ दोपहिया वाहन और दो गाड़ी सामान जब्त किया गया। अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि नेहरू मार्केट में अवैध टीनशेड बना कर और काउंटर, गुमटी रख अतिक्रमण किया गया था। सभी को जब्त कर करने के साथ कुछ जर्जर काउंटर ध्वस्त करवाया गया। वहीं, वेंडरों को सफाई रखने के लिए सख्त चेतावनी दी गई। कार्रवाई में सिगरा से चंदुआ सट्टी, इंग्लिशिया लाइन, कैंट रेलवे स्टेशन, नेहरू मार्केट, कैंसर अस्पताल, मंडुवाडीह, ककरमत्ता, सुंदरपुर, नरिया और बीएलडब्लू के साथ महमूरगंज से रथयात्रा तक के मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उधर, टीएसआई अतुल सिंह के साथ मिलकर गोदौलिया से दशाश्वमेघ घाट तक सघन अभियान चलाते हुए दुकानदारों द्वारा सामान हटवाकर मार्ग खाली करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed