{"_id":"6a74f0ff208ec4e2920a577f","slug":"municipal-commissioner-expresses-displeasure-over-darkness-in-the-shivpur-health-centre-corridor-varanasi-news-c-20-vns1056-1496045-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में अंधेरा देख नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में अंधेरा देख नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर व मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट में निर्माण के बाद भी बुनियादी सुविधाओं में घोर लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को न तो गैलरी में रोशनी मिली और न ही यह पता चल सका कि किस चैंबर में कौन से विशेषज्ञ डॉक्टर बैठेंगे। इस अव्यवस्था पर सख्त नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गैलरी की सीलिंग में प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) न पाकर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल पर्याप्त लाइटें लगाने के निर्देश दिए। वहीं, सर्विलांस यूनिट में किस चैंबर में किस विधा के डॉक्टर बैठेंगे, इससे संबंधित सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र मार्ग के चौराहे के पास कॉर्नर की इंटरलॉकिंग धंसी हुई मिली। नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को इसे तत्काल दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद नगर आयुक्त ने शिवपुर स्थित ट्रांसफर स्टेशन परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर में व्यवस्थित सफाई सुनिश्चित करने और रिक्त स्थान पर सफाई चौकी व स्वास्थ्य स्टोर बनाने का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने को कहा। आय वृद्धि और व्यावसायिक उपयोग को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र मार्ग की ओर बाउंड्रीवॉल से सटाकर पांच से छह दुकानें बनाने का प्लान तैयार करने को कहा।