फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Multi-level parking at Godolia intersection will be operational in July

गोदौलिया चौराहे पर बन रहा मल्टी लेवल पार्किंग जुलाई में चालू होगा

Sun, 30 May 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Multi-level parking at Godolia intersection will be operational in July
स्मार्ट सिटी से गोदौलिया चौराहे पर बन रहे मल्टी लेवल पार्किंग के लिए वेंडर का चयन 20 जून से पहले हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जून में सारा काम फाइनल करने के बाद जुलाई से इसे चालू कर दिया जाएगा। यह काम मार्च में ही फाइनल होना था, लेकिन कोरोना के चलते आगे बढ़ा दिया गया था। अब फीनिशिंग का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इस पार्किंग में चार मंजिल तक 375 वाहन लिफ्ट होंगे। इसके लिए तीन लिफ्ट लगाए गए हैं। इनमें दो लिफ्ट में निकासी व प्रवेश का इंतजाम होगा तो तीसरी लिफ्ट सर्विस के लिए होगी। इसके निर्माण में कुल 21.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही शहर को पहला स्मार्ट पार्किंग सिस्टम भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

गोदौलिया के मल्टी लेवल पार्किंग में ग्राउंड प्लस फोर फ्लोर, 3 व्यावसायिक लिफ्ट, 375 गाड़ियों की क्षमता, 30 दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर, 1 पुलिस बूथ, 1 जलकल पंपिंग रूम, 1 सूचना डेस्क होगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी कंपनी के अफसरों का कहना है कि जून में सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। अभी तक 95 प्रतिशत ही कार्य हो सका है। प्रवेश पर टू व्हीलर के लिए अलग क्षेत्र होगा। ताकि गाड़ियां मुख्य सड़क को बाधित किए बिना आ सकें। फायर फाइटिंग मानकों के अनुरूप अलग से सीढ़ियों का प्रविधान किया जा रहा है। पूरी बिल्डिंग स्टील स्ट्रक्चर पर बन रही है। आसपास के धरोहर को परिलिक्षित करने के उद्देश्य इसकी बनारस की वास्तु शैली में पारंपरिक ढंग से रंगाई की गई है। व्यवस्थित आपरेशन व मेंटेनेंस के लिए टेंडर के माध्यम से संस्था का चयन किया जाएगा जो पार्किंग सुविधा का व्यवस्थित तरीके से संचालन कर सकेगी। टेंडर में दो एजेंसियों ने भाग लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोदौलिया मल्टी लेवल पार्किंग
भूतल ग्राउंड प्लस फोर फ्लोर
3 व्यावसायिक लिफ्ट
375 गाड़ियों की क्षमता
30 दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर
1 पुलिस बूथ
1 जलकल पंपिंग रूम
1 सूचना डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed