फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MSP farm laws mahapanchayat ramdas athawale said in varanasi now Farmers should end kisan andolan modi government will consider

एमएसपी पर महाभारत: मोदी के मंत्री का बड़ा बयान, बोले- आंदोलन खत्म करें किसान, हर मुद्दे पर विचार करेगी सरकार

Mon, 22 Nov 2021 08:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Nov 2021 08:31 PM IST
सार

केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले अपनी पार्टी (आरपीआई) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं।  प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद आंदोलनरत किसान अपने घर को लौट जाएं। 

विज्ञापन
MSP farm laws mahapanchayat ramdas athawale said in varanasi now Farmers should end kisan andolan modi government will consider
वाराणसी में रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा के बाद एमएसपी पर जारी महाभारत को लेकर केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि इस पर सरकार विचार करेगी। उन्होंने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है।
विज्ञापन


सोमवार को वाराणसी पहुंचे रामदास अठावले ने सर्किट हाउस में प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। अब आंदोलनरत किसान अपने घर को लौट जाएं। किसानों की एमएसपी की मांग पर कहा कि संसद के अगले सत्र में सरकार इस पर विचार करेगी और सार्थक कदम भी उठाएगी।
विज्ञापन


कुछ नेताओं ने शुरू की राजनीति
उन्होंने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार ने जो तीन कानून बनाए थे, उस पर कुछ नेताओं ने राजनीति करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति हो गई। चूंकि सरकार किसानों के हित में हमेशा सोचती है, इसलिए उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसलिए यह कानून वापस लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के साथ जारी रहेगा गठबंधन

अठावले ने कहा कि किसानों को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताना चाहिए था। आंदोलन वापस ले लेना चाहिए था। एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर बाद में भी चर्चा हो सकती थी, लेकिन कुछ किसान अभी भी अड़े हुए हैं। ऐसे लोगों को पूरे देश भर के किसानों का समर्थन नहीं प्राप्त है। अठावले अपनी पार्टी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं।

अठावले ने बताया कि उनकी पार्टी आरपीआई 2014 से ही भाजपा के साथ है। यह गठबंधन आगे भी जारी रहेगा। यूपी विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि प्रदेश में कम से कम 10 से 15 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। हालांकि  इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed