फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MP Manoj tiwari reached Japan to fulfill dream of PM Modi visit to Kashi to Kyoto

Varanasi: पीएम मोदी के काशी टू क्योटो की यात्रा के सपने को साकार करने जापान पहुंचे सांसद

Thu, 25 May 2023 12:18 AM IST
उत्पल कांत रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी
रोहित चतुर्वेदी, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 25 May 2023 12:18 AM IST
सार

जापान के प्राचीन शहर ओसाका से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अमर उजाला से दौरे की कुछ बातें, तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका यहां काफी क्रेज है। 

विज्ञापन
MP Manoj tiwari reached Japan to fulfill dream of PM Modi visit to Kashi to Kyoto
जापान के क्योटो शहर में सांसद मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में एक दल इन दिनों स्टडी टूर पर जापान गया हुआ है। दौरे का उद्देश्य भारत की नदियों खासकर यमुना और गंगा की सफाई के लिए जापानी तकनीक का अध्ययन करना है, क्योंकि जापान अपनी नदियों को स्वच्छ रखने में दुनिया में सबसे आगे है। इसके अलावा दौरे का एक अन्य उद्देश्य काशी टू क्योटो की यात्रा का सपना साकार करना है। चार दिवसीय दौरे में दल के सदस्य काशी टू क्योटो के मोदी विजन को बारीकी से समझेंगे।

विज्ञापन


जापान के प्राचीन शहर ओसाका से मंगलवार की देर रात भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अमर उजाला से दौरे की कुछ बातें, तस्वीरें और वीडियो साझा किए। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनका यहां काफी क्रेज है। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व काशी के मूल वासी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दौरे के पहले ही दिन जापान के अति प्राचीन शहर क्योटो जाने का सौभाग्य मिला। दौरे में जापान के प्रसिद्ध नदी विज्ञानी प्रो. मोरीनागा भी साथ रहे। प्रो. मोरीनागा के निर्देशन में ही भारतीय दल भारत की नदियों को स्वच्छ करने और स्वच्छ रखने की तकनीक का अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी परिसर सर्वे मामले में 26 को फिर सुनवाई, हाईकोर्ट ने बहस के बाद सुरक्षित रखा था फैसला

कचरा प्रबंधन और उसकी रीसाइक्लिंग में जापान सबसे आगे

MP Manoj tiwari reached Japan to fulfill dream of PM Modi visit to Kashi to Kyoto
जापान के प्रसिद्ध नदी विज्ञानी प्रो. मोरीनागा के साथ मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मनोज ने बताया कि जापान नदियों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और उसकी रीसाइक्लिंग में दुनिया में सबसे आगे है। बताया कि पिछले दिनों जापान का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में आकर मुझसे मिला था और यमुना नदी की स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन का एक विस्तृत प्रस्ताव रखा था। दिल्ली में यमुना पूरी तरह से प्रदूषण की गिरफ्त में है। यमुना नदी में व्याप्त गंदगी का असर प्रयागराज तक लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जापान के सहयोग से गंगा नदी के निर्मलीकरण और स्वच्छता का एक सफल प्रयास किया है। उसका असर अब दिखने लगा है। 

क्योटो में काशी का सुरम्य गंगा तट याद आ गया...

बकौल मनोज, प्रो. मोरीनागा के साथ क्योटो शहर का दौरा करने के दौरान काशी का सुरम्य गंगा तट याद आ गया। क्योटो में काशी की झलक मिलती है। भारत में नदी किनारे घर बनाने को लोग खतरनाक मानते हैं, मगर जापान में यही खूबसूरती है। बड़ी-बड़ी आलीशान इमारतें यहां नदियों के किनारे देखीं जा सकती हैं। मगर इन इमारतों से निकलने वाला सूखा और गीला कचरा सीधे ट्रीटमेंट प्लांट को जाता है। नदी स्वच्छ और अविरल है।

ओसाका के लोगों पर चला भोजपुरी संगीत का जादू

MP Manoj tiwari reached Japan to fulfill dream of PM Modi visit to Kashi to Kyoto
तबला वादन करते बनारस के दीपक सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा सांसद ने अमर उजाला से जो वीडियो साझा किया उसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ भोजपुरी संगीत भी शामिल है। खुद मनोज हारमोनियम के साथ दिख रहे हैं जबकि बनारस के ही युवा तबला वादक दीपक सिंह अलग-अलग टुकड़ा बजाकर जापानी लोगों की वाहवाही बटोर रहे हैं। यह वीडियो ओसाका शहर का है। भारतीय दल नौका से नदी में भ्रमण कर रहा है जो काशी के बजड़े की याद दिला रहा है। लोग सज धज के नदी के किनारे बैठते भी हैं। इस दौरान गीत-संगीत का दौर भी चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed