{"_id":"6670602c7f628cbfd80cccaa","slug":"mp-afzal-ansari-said-people-united-to-save-constitution-in-ghazipur-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अफजाल अंसारी बोले- संविधान बचाने के लिए जनता हुई एकजुट, दलितों और मजलूमों की समस्या पर दिया जाएगा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अफजाल अंसारी बोले- संविधान बचाने के लिए जनता हुई एकजुट, दलितों और मजलूमों की समस्या पर दिया जाएगा ध्यान
Mon, 17 Jun 2024 09:41 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 17 Jun 2024 09:41 PM IST
सार
गाजीपुर में नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि देश से इन फिरकापरस्त ताकतों को भगाना चाह रही थी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को भी बचाने के लिए देश की जनता एकजुट हो गई।
विज्ञापन
सांसद अफजाल अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुल्लहपुर क्षेत्र के मदरा स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में सोमवार को नवनिर्वाचित सांसद अफजाल अंसारी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने कहा कि मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक जीवन में इतना जोश-खरोश पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता में कभी नहीं देखा। यह चुनाव जनता खुद लड़ रही थी। देश से इन फिरकापरस्त ताकतों को भगाना चाह रही थी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को भी बचाने के लिए देश की जनता एकजुट हो गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हमारे नेता हैं। क्षेत्र की सड़कों पर बोलते हुए कहा कि जखनिया की खराब सड़कों को दुरुस्त कराने और अधूरी सड़कों को पूरा कराने का प्रयास करूंगा। दलितों, मजलूमों की समस्या पर ध्यान दिया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में इसी ताकत के साथ हमें लड़ना है। प्रदेश से इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है। अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाना है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक जयकिशन साहू, नन्हकू यादव, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, उमाशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन