फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother murdered son with lover, secret revealed after two years

मां ने प्रेमी संग मिलकर की थी बेटे की हत्या, दो साल बाद खुला राज

Mon, 25 May 2020 06:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 25 May 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Mother murdered son with lover, secret revealed after two years
demo pic

मऊ जिले के हरदसपुर गांव निवासी नवविवाहिता ने अपनी सास को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने अपने पति को भी यह बात बताई। अगली रात बेटे ने भी मां को उसी अवस्था में देख विरोध जताया तो मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी थी। उसकी मौत आठ मई 2018 को बीएचयू ले जाते समय रास्ते में हो गई थी।

विज्ञापन


मृतक की मां ने उल्टे बलिया निवासी पिता और तीन भाइयों सहित बहू के विरुद्ध बेटे को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। लंबे समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस बीच पीएम रिपोर्ट का अध्ययन करते ही विवेचक हैरत में पड़ गए। जहर देकर मार डालने का आरोप लगाकर तहरीर दी गई थी जबकि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया था। विवेचक ने मृतक की पत्नी के मायके जाकर पूछताछ की।

विज्ञापन

पत्नी विनीता के बयान, विवेचना और पीएम रिपोर्ट के आधार पर विवेचक ने मृतक मनजीत की हत्या में उसकी मां इंदुकला पांडेय और उसके प्रेमी डुमराव निवासी मुन्ना सिंह का हाथ होना पाया। विवेचक राधेश्याम सरोज ने इन दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करा दिया। 

पुलिस ने आरोपी इंदुकला पांडेय और डुमराव निवासी सत्यनारायण सिंह उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में काफी चर्चा है। एसओ डीके श्रीवास्तव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपी मृतक की मां और उसका प्रेमी निकले। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed