{"_id":"6181975c501564581d500d46","slug":"mother-annapurna-will-be-established-in-the-northeast-of-kashi-vishwanath-dham-varanasi-news-vns6207637197","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में स्थापित होंगी मां अन्नपूर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में स्थापित होंगी मां अन्नपूर्णा
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में सौ साल पुरानी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति स्थापित होगी। ईशान कोण में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा विशेष मुहूर्त में सीएम योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को करेंगे। काशी विद्वत परिषद के विद्वानों के मार्गदर्शन में आयोजन होंगे। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली से सुसज्जित वाहन से 11 नवंबर को माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति रवाना होगी और 15 को बनारस पहुंचेगी। सौ साल पहले गायब हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर दोबारा स्थापित होने जा रही है। काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा की मूर्ति प्रधानमंत्री की पहल पर कनाडा सरकार ने भारत को वापस की है। मां अन्नपूर्णा की मूर्ति के एक हाथ में अन्न और दूसरे में खीर है।
अयोध्या होते हुए काशी आएगी मूर्ति
मां अन्नपूर्णा की मूर्ति दिल्ली से निकलने के बाद अयोध्या होते हुए काशी आएगी। काशी को अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है। शिव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। इसलिए काशी में मां अन्नपूर्णा का विशेष महत्व है। 11 नवंबर को मूर्ति दिल्ली से सुसज्जित वाहन से जुलूस के रूप में चलेगी 12 को सोरा, कासगंज में रुकेगी, 13 को कानपुर, 14 को अयोध्या में ठहराव के बाद 15 को वाराणसी पहुंचेगी।
15 को प्रबोधिनी एकादशी
काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पंडित दीपक मालवीय ने बताया कि 15 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के बाद जागते है। इस दिन से शुभ कार्य शुरू होते हैं। इसी दिन तुलसी विवाह भी होता है।