{"_id":"63ba734296c47a70014d62b4","slug":"monthly-pass-will-be-made-for-e-buses-and-city-buses-travel-for-a-month-by-making-a-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi electric bus: ई-बसों और सिटी बसों के लिए बनेगा मासिक पास, इतने रुपए के पास में करिए महीने भर सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi electric bus: ई-बसों और सिटी बसों के लिए बनेगा मासिक पास, इतने रुपए के पास में करिए महीने भर सफर
Sun, 08 Jan 2023 01:20 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 08 Jan 2023 01:20 PM IST
सार
शहर में 50 ई-बस और 103 सिटी बसें चलती हैं। इन दोनों बसों से रोजाना 18 से 19 हजार यात्री सफर करते हैं। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई परिवहन निगम के सिटी बोर्ड में मासिक पास के प्रस्ताव को रखा गया। जिसे सहमति से पास कर दिया गया। परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि मासिक पास के लिए कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोदौलिया और मिर्जामुराद में काउंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप शहर में चलने वाली ई बस और सिटी बसों में सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम अब इन बसों के लिए मासिक पास जारी करेगा। इसे बनवाने लिए 1368 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा दिव्यांगों के लिए सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
शहर में 50 ई-बस और 103 सिटी बसें चलती हैं। इन दोनों बसों से रोजाना 18 से 19 हजार यात्री सफर करते हैं। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई परिवहन निगम के सिटी बोर्ड में मासिक पास के प्रस्ताव को रखा गया। जिसे सहमति से पास कर दिया गया। परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि मासिक पास के लिए कैंट रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोदौलिया और मिर्जामुराद में काउंटर खोले जाएंगे। मासिक पास बनवाने के लिए यात्री को अपने आधार कार्ड की छाया प्रति और फोटो भी देनी होगी। इसके बाद यात्री पूरे महीने किसी भी रूट पर सफर कर सकेंगे। वर्तमान में शहर के भीतर 50 ई-बसें तथा 130 में से 103 डीजल बसें चल रही हैं। 27 डीज़ल बसों की फिटनेस पूरी पूरी हो चुकी है ।
विज्ञापन
12 और 24 घंटे के लिए भी ई बस को करा सकते हैं बुक
अब ई बस की भी बुकिंग रोडवेज बसों की तरह होगी। इसके लिए बुकिंग राशि और समय भी तय किया गया है। शादी में 12 घंटे तक बस की बुकिंग के लिए 14 हजार 700 रुपये और 24 घंटे की बुकिंग के लिए 29 हजार रुपये तय किए गए हैं।
विज्ञापन
चालक-परिचालकों का बढ़ा मानदेय
ई बसों के चालकों-परिचालकों का भी मानदेय बढ़ा दिया गया है। इन्हें अब तक दो रुपये पांच पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से मानदेय दिया जाता है, जो प्रति किमी 40 पैसे बढ़ाकर दो रुपये 45 पैसे कर दिया गया है। बढ़ा हुआ मानदेय बोर्ड की बैठक में भी पास हो चुका है।