फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Weather Update Varanasi purvanchal Monsoon will knock in the third week of June

Varanasi Weather Update: जून के तीसरे सप्ताह में होगी मानसून की दस्तक, पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश के आसार

Mon, 30 May 2022 09:50 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2022 09:50 AM IST
सार

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 29 मई को मानसून केरल तट पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत में दस्तक हो गई है।

विज्ञापन
Weather Update Varanasi purvanchal Monsoon will knock in the third week of June
अस्सी घाट पर सुहाने मौसम का आनंद उठाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी दिन में तेज धूप तो कभी रात में आंधी के बाद बूंदाबांदी भी हो रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव भी बना है। रविवार को भी दिन में धूप तो रही लेकिन बादलों की आवाजाही भी जारी रही।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह में मानसून के बनारस में दस्तक देने के पूरे आसार हैं। हालांकि मानसून के समय से आने की पूरी संभावना है, इस वजह से पिछले साल के मुकाबले अच्छी बारिश भी हो सकती है। जिले में 20 जून तक मानसून के दस्तक देने का समय आम तौर पर माना जाता है। इसके पहले प्री मानसून की बारिश भी होती है।
विज्ञापन


जिस तरह का मौसम बना है, उसके हिसाब से प्री मानसून की बारिश के भी जून के पहले से दूसरे सप्ताह तक होने की संभावना मौसम वैज्ञानिक जता रहे हैं। रविवार को दिन में धूप जरूर हुई लेकिन नम पुरवा हवाओं के चलने की वजह से ज्यादा असर नहीं दिखा। शाम को भी हवा चलने के कारण गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस की जगह रविवार को तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 29 मई को मानसून केरल तट पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत में दस्तक हो गई है। बताया कि वैसे एक जून को भारत में मानसून के पहुंचने की तिथि रहती है लेकिन दो दिन पहले पहुंच गया। ऐसे में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed