फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monitoring from home, removes problems

लॉक डाउन आराम नही,काम के दिन

Wed, 06 May 2020 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Monitoring from home, removes problems
वाराणसी। कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान लोग घरों में हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो घर से ही अपने कार्यालयी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। इन्हीं में शामिल हैं आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन। प्रो. जैन ने लॉकडाउन में अपने घर में ही अस्थायी आफिस बना लिया है और प्रतिदिन वैसे ही काम कर रहे हैं, जैसे आम दिनों में अपने कार्यालय में करते थे।
विज्ञापन

प्रो. जैन विभाग के शिक्षकों, विद्यार्थियों के कार्यों की ऑनलाइन मानीटरिंग के साथ ही छात्र-छात्राओं की सुविधाओं के बारे में उनसे बातचीत करते हैं। अधिकारियों और शिक्षकों से ऑनलाइन संपर्क में बने रहते हैं। संस्थान के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों सहित अन्य लोगों से रोज फोन पर ही बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका निस्तारण करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऑनलाइन मीटिंग भी लोगों से हो रही है।
विज्ञापन

बताया कि आए दिन मानव संसाधन मंत्रालय, यूजीसी सहित अन्य जगहों से अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग, वीडियो कॉलिंग आदि के माध्यम से सभी अधिकारियों से संवाद जारी है। लॉक डाउन में कभी किसी भी तरीके की कोई परेशानी नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं लगा कि हम घर में हैं
प्रो. जैन कहते हैं कि जब से लॉक डाउन शुरू हुआ है तब से किसी भी दिन ऐसा नहीं लगा कि आफिस में नहीं हैं। रोजाना कंप्यूटर पर 4 से 5 घंटे तक समय देने के साथ ही सभी से ऑनलाइन जुड़ाव बना है, जिससे कि संस्थान के किसी भी सदस्य (अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, छात्र) को कोई परेशानी न हो।

लॉकडाउन में भी संस्थान ने किए कई नए प्रयोग
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर जैन ने बताया कि लॉकडाउन में भी संस्थान में कई नए प्रयोग हुए हैं। इनमें कोरोना संक्रमण दूर करने में सैनिटाइजेशन के लिए स्टर्लाइज्ड सिस्टम, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधीय उत्पादों का निर्माण किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की ओर से कई रोजगार परक और आमजन की सुख-सुविधाओं पर आधारित कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed