फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   moharram

तीजा के जुलूस में गूंजी या हुसैन की सदाएं

Fri, 13 Sep 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
moharram
वाराणसी। शहीदाने करबला इमाम हुसैन का तीजा मनाने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम गुरुवार को उमड़ा। या हुसैन की सदाएं हर किसी के लबों पर गूंज रही थीं। छोटे-छोटे बच्चे करबला दूर है, जाना जरूर है... का नारा लगाते हुए चल रहे थे। सुबह से ही अलम का जुलूस लेकर अकीदतमंद शहर के विभिन्न इलाकों से दरगाहे फातमान पहुंचते रहे। अलम के जुलूस का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

गुरुवार को अलम और अखाड़ों के जुलूस सदर इमामबाड़ा लाट सरैया पहुंचे। जगह-जगह अखाड़ों की ओर से फन का मुजाहिरा भी किया गया। फन के माध्यम से उन्होंने बताने का प्रयास किया कि 1400 साल पहले करबला में होते तो इमाम हुसैन के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते। दरगाहे फातमान में अब्बास रिजवी शफक तथा सदर इमामबाड़े में सज्जाद अली जुलूसों की निगरानी कर रहे थे। शाम की नमाज के बाद दरगाहे फातमान में मजलिस को खिताब करते हुए शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने कहा कि 1381 साल बीतने के बाद भी इमाम हुसैन व करबला के शहीदों की याद आज भी लोगों के दिलों में ताजा है। इस दौरान लोगों ने नौहा मातम किया। शहर के हर घर में इमाम के तीजे पर फूल की मजलिसों का आयोजन हुआ। शहर की 31 शिया अंजुमनों ने मजलिसें आयोजित करके इमाम को खिराजे अकीदत पेश किया। सुबह से दोपहर तक महिलाओं ने भी घरों के इमामबाड़ों में इमाम के फूल की मजलिस का आयोजन करते हुए शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंजुमन अंसारे हुसैनी अवामी के जेरे निगरानी सदर इमामबाड़ा लाट सरैया में तीन बजे अलम व दुलदुल का जुलूस उठाया जाएगा। शहर की 10 अंजुमनें नौहाख्वानी व मातम करेंगी। उर्फी हसन के संयोजन में सराय हड़हा स्थित भीखाशाह गली में पांच दिवसीय मजलिस का आयोजन होगा। अंतिम मजलिस के बाद हजरत अब्बास का अलम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed