फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission 2024: BJP newly appointed state president gave victory mantra to workers in Varanasi

Mission 2024: वाराणसी में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Fri, 02 Sep 2022 11:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 11:56 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन
Mission 2024: BJP newly appointed state president gave victory mantra to workers in Varanasi
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मैं बाबा विश्वनाथ की धरती पर आकर और उनके दर्शन पाकर अभिभूत हूं। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस भरोसे पर हम अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे। आगामी निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत दर्ज करेंगे। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2014 के पहले राजनैतिक दल दो तिहाई बहुमत के लिए संघर्ष करते थे। पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता ने पीएम मोदी व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा करते हुए दो तिहाई की जगह तीन चौथाई से जीत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


भाजपा सरकार अपने एजेंडे पर चलते हुए प्रदेश को दंगामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त समाज देने में सफल रही है। प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।  भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता संपर्क और संवाद के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाकर आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व परिणाम लाएंगे। इसके पूर्व उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और कालभैरव में दर्शन-पूजन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में हारी हुई सीटों को जीतने का संकल्प

Mission 2024: BJP newly appointed state president gave victory mantra to workers in Varanasi
रोहनिया कार्यालय में भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 2019 में हारी हुई सीटों को जीतने का संकल्प लेकर काम करेगी। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। राज्यसभा, लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद भाजपा के हैं और सबसे ज्यादा विधायक हमारे हैं। नगर पालिका, नगर निगम से लेकर ग्राम सभा तक हर जगह भाजपा है। 

शुक्रवार को काशी क्षेत्र समिति, जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं संगठन के अभियानों व कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को आगे बढ़ाती है। अन्य पार्टियों में वंशवाद का बोलबाला है।

दावा किया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साढे़ आठ साल और सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के साढ़े पांच साल में जनहित के जो कार्य हुए हैं उसकी  बदौलत ही 2024 में होने वाले लोकसभा में भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा सार्वजनिक स्थानों पर करें। 

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

 भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने की। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल ने किया।

इस दौरान एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टी. राम, विधायक नीलरतन पटेल नीलू, विधायक रमेश जायसवाल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed