{"_id":"5efa0ad9b6bf8f4e706f1d9b","slug":"missing-student-of-bhu-returned-told-the-senior-that-he-had-slept-after-consuming-medicine-at-the-cant-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू हॉस्टल से गायब मेडिकल का छात्र लौटा, सीनियर से कहासुनी के बाद दवा खाकर सो गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू हॉस्टल से गायब मेडिकल का छात्र लौटा, सीनियर से कहासुनी के बाद दवा खाकर सो गया था
Mon, 29 Jun 2020 09:08 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
missing man
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के मास्टर ऑफ सर्जरी का छात्र डॉ. सौरभ वर्मा एक सीनियर छात्र से कहासुनी के बाद कैंट रेलवे स्टेशन चला गया था। इसके बाद दवा खाकर वहीं सो गया था। सोमवार की सुबह छात्र वापस हॉस्टल आया तो बीएचयू प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली।
बीएचयू परिसर के सुश्रुत हॉस्टल के कमरा नंबर 395 में रहने वाले एमएस के छात्र डॉ. सौरभ का रविवार की सुबह 11 बजे से कहीं पता नहीं लगा। काफी खोजबीन के बाद भी डॉ. सौरभ के न मिलने पर बीएचयू प्रशासन की ओर से लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
इधर, पुलिस सौरभ की तलाश कर रही थी कि तब तक वह सोमवार की सुबह हॉस्टल पहुंच गया। इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि छात्र की किसी सीनियर छात्र से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद वह हॉस्टल छोड़ कर चला गया था।
विज्ञापन
छात्र वापस लौट आया है। इस बारे में चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय ने बताया कि छात्र सोमवार दोपहर में ही हॉस्टल लौट आया है। उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में पूछताछ की जाएगी।