फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   miscreants showered bullets on a man who was shaving died on the spot in Azamgarh

यूपी: आजमगढ़ में दाढ़ी बनवा रहे युवक पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, प्रधानी की कर रहा था तैयारी

Wed, 09 Dec 2020 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Dec 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
miscreants showered bullets on a man who was shaving died on the spot in Azamgarh
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार स्थित सैलून में दाढ़ी बनवा रहे युवक को सात से आठ की संख्या में आए बदमाशों ने गोली से उड़ा दिया। ताबड़तोड आधा दर्जन गोलियां मारी गईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भाग निकले।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, और जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोठौली गोपालपुर गांव निवासी दिलीप गिरी(40) पुत्र रमाशंकर गिरी इस बार प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह गोसाईगंज बाजार के चंद्रबदन कटरा स्थित सैलून पर अपने मित्र के साथ दाढ़ी बनवाने के लिए पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह दाढ़ी बनवा रहा था कि इसी दौरान सात से आठ की संख्या में असलहों से लैस बदमाश दुकान पर पहुंच गए। बदमाशों ने दिलीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दr। दिलीप को पांच से छह गोली लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के मौके पर भगदड़ मच गई।

चुनावी व पुरानी रंजिश के बीच उलझा है मामला
मृतक दिलीप प्रधान के चुनाव की तैयारी कर रहा था। घटना के पीछे चुनावी रंजिश के साथ ही पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। परिजनों के अनुसार, मृतक के साथ ही दाढ़ी बनवाने गए उनके मित्र ने बदमाशों को पहचान लिया है। हमलावरों में कुछ पड़ोसी भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को परिजनों के तहरीर मिलने का इंतजार है और पुलिस इस हत्याकांड के पीछे फिलहाल पुरानी रंजिश बता रही है। पुलिस चुनावी रंजिश से इंकार कर रही है।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
गोली मार कर हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज पांडेय के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर जुट गई है। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बदमाशों के जाने पर घटना स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed