फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Miscreants firing in Bhadohi robbery from the liquor store keeper police alert

भदोही: बदमाशों ने फायरिंग कर शराब की दुकान के मुनीम से डेढ़ लाख लूटे

Mon, 02 Nov 2020 07:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Miscreants firing in Bhadohi robbery from the liquor store keeper police alert

यूपी के भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के शिवसेवकपट्टी मोन स्थित महावीर मंदिर के करीब बदमाशों ने सोमवार शाम शराब की दुकान के मुनीम से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। दहशत बढ़ाने के लिए बदमाशों ने गोली भी चलाई। शाम पांच बजे के आसपास हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल से पुलिस ने लुटेरों की एक बाइक भी बरामद की है। 

विज्ञापन


औराई क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी शराब व्यवसायी लाखन सिंह की सीतामढ़ी में शराब की दुकान है। सोमवार को दुकान के सेल्समैन और मुनीम का काम देखने वाले शेषमणि उपाध्याय निवासी पटेहरा मिर्जापुर बाइक की डिक्की में डेढ़ लाख रुपये लेकर मिर्जापुर के लिए निकले थे।

विज्ञापन

Miscreants firing in Bhadohi robbery from the liquor store keeper police alert
सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

शिवसेवकपट्टी गांव स्थित हनुमान मंदिर के करीब वह पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके बाइक को धक्का दे दिया। इससे वह बाइक समेत गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने शेषमणि की कनपटी पर पिस्टल तान दी। एक राउंड हवाई फायरिंग करते हुए रुपये मांगे।

इसी बीच फायरिंग की आवाज सुन आसपास के दुकानदार उस ओर दौड़े। भजन गायक वशिष्ठ मिश्रा लुटेरों की ओर बढ़े, लेकिन जान से मारने की धमकी मिलते ही वह पीछे हट गए। इसके बाद लुटेरों ने डिक्की खोल कर डेढ़ लाख रुपये निकाला और फरार होने के लिए अपनी बाइक स्टार्ट करने लगे।

बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो पीछे खड़े एक बाइक पर सवार अपने दो अन्य साथियों के साथ चारो बदमाश जंगीगंज की ओर फरार हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर घायल सेल्समैन शेषमणि को सीएचसी डीघ में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed