फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Miscreants beat up and looted cash in BHU campus

दबंगों का दुस्साहस: बीएचयू कैंपस में कार सवारों ने मारपीट कर लूटी नकदी, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 03 Mar 2024 02:44 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 03 Mar 2024 02:44 PM IST
सार

वाराणसी के मिथिलेश तिवारी बीएचयू कैंपस में नीलाम पेड़ों को कटवा रहे थे। इसी दौरान कुछ कार सवार लोग पहुंचे और बेवजह उससे मारपीट कर 11,833 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।  

विज्ञापन
Miscreants beat up and looted cash in BHU campus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू कैंपस में नीलाम पेड़ों को कटवा रहे मदरवा निवासी मिथिलेश तिवारी के साथ कार सवार चार लोगों ने मारपीट की। साथ ही 11,833 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 

विज्ञापन


मिथिलेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह मालवीय शिशु बिहार के पास सागौन के पेड़ की कटाई करा रहे थे। उसी दौरान सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें तीन-चार लोग सवार थे। अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने गाली देते हुए कहा कि किसके आदेश से पेड़ कटवा रहे हो। उसी बीच दो लोग नीचे उतरे और मारा। 
विज्ञापन


बताया कि वाहन में बैठे हुए एक व्यक्ति को सभी गिरीश भैया कह रहे थे। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed