फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mirzapur dm said feeding roti salt to children mid day meal in school is that a conspiracy

मिर्जापुर : बच्चों को रोटी-नमक खिलाने का पूरा मामला डीएम ने साजिश बताया, कही ये बात

Tue, 03 Sep 2019 06:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
mirzapur dm said feeding roti salt to children mid day meal in school is that a conspiracy
नमक से रोटी खा रहे स्कूल के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर के डीएम अनुराग पटेल ने जमालपुर विकास खंड के सिऊर प्राथमिक विद्यालय में 22 अगस्त को मिड डे मील में परोसी गई नमक-रोटी को साजिश बताया। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


डीएम अनुराग पटेल ने कहा यह सत्य है कि उस दिन विद्यालय में केवल रोटी बनी थी लेकिन रसोइयां और शिक्षामित्र को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने यह निर्देश दे रखा था कि यदि किसी दिन वह सब्जी पहुंचाने में देर करते हैं तो वह बगल की सब्जी की दुकान से सब्जी खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्होंने वहां पर एडवांस में तीन सौ रुपये जमा करा रखे थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : माफी मांगने पर ट्रोल होना तो थमा, लेकिन बसपा का रुख नर्म नहीं, बलिया डीएम को बताया मनुवादी सोच वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि उनका विद्यालय सिऊर से तकरीबन 15 किमी दूर था, तो वह उस दिन जब दाल व चावल लेकर पहुंचे तो उस समय तक वीडियो बनाया जा चुका था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की बातचीत से स्पष्ट है कि जानबूझकर इस मामले को हाइलाइट करने के लिए ही ऐसा किया गया।

इससे शासन प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। प्रधान प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : दिनदहाड़े दिव्यांग पान विक्रेता की गोली मारकर हत्या, एक घायल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

इस प्रकरण में अब तक कई अध्यापक निलंबित और एक प्रधानाध्यापक बर्खास्त हो चुके हैं। साथ ही बीईओ को निलंबित कर बीएसए को स्थानांतरित किया जा चुका है। अब तो इस मामले में राजनीतिक पार्टियां भी कूद चुकी हैं। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed