{"_id":"5fd34bea8ebc3e3b903e5c74","slug":"mirzapur-cdo-reviews-work-notices-to-technical-assistant-and-secretaries-for-not-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, काम न करने पर तकनीकी सहायकों व सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा, काम न करने पर तकनीकी सहायकों व सचिवों को नोटिस
Fri, 11 Dec 2020 05:45 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 11 Dec 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मिर्जापुर जिले के पथरहिया स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को जिले के चार विकास खंडों के तकनीकी सहायकों व सचिवों के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्य न करने अथवा अपेक्षित प्रगति न होने से नाराज सीडीओ ने तकनीकी सहायकों व सचिवों को नोटिस जारी की है। चेतावनी दी कि यदि कार्य में प्रगति नहीं हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिले के मझवां, नरायनपुर व कोन विकास खंड के कार्यों की समीक्षा की गई। कोन व दोनों अन्य विकास खंडों में कार्य की प्रगति अत्यंत शोचनीय पाई गई। कोन में तो काम की प्रगति एकदम शून्य रही। मनरेगा व अन्य विकास की योजनाओं पर ध्यान ही नहीं दिया गया था। इस पर सीडीओ अविनाश सिंह ने सभी सचिवों व तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी की और कहा कि उनकी एक बार फिर से समीक्षा की जाएगी। उस समय यदि कार्य की प्रगति फिर इसी प्रकार रही तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीडीओ अविनाश सिंह ने कहा कि इस समय शासन लोगों को विकास परक योजनाओं से जोड़ना चाहती है। लोगों को रोजगार देना चाहती है। यदि इसमें कोई कोताही बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन विज्ञापन