फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor sisters recovered from Bihar, Maulvi who was driven away and arrested - Jaunpur

नाबालिग बहनें बिहार से बरामद, भगाकर ले जाने वाला मौलवी गिरफ्तार-जौनपुर

Sun, 30 May 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Minor sisters recovered from Bihar, Maulvi who was driven away and arrested - Jaunpur
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग बहनों को पुलिस ने बिहार के पूर्णिया जिले से बरामद किया है। दोनों को गांव के ही मदरसे में पढ़ाने वाला मौलवी भगा ले गया था। पुलिस की टीम ने सर्विलांस के जरिए उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बरामद बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। गांव निवासी दो बहनें (16 और 11 वर्ष) गत बृहस्पतिवार को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में जानकारी हुई कि गांव के मदरसे में पढ़ाने वाला बिहार निवासी मौलवी भी उसी वक्त से लापता है। शुक्रवार को परिजनों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। मौलवी का नंबर सर्विलांस पर लगाया गया तो लोकेशन बिहार के पूर्णिया में मिली। सीओ सदर रणविजय सिंह ने थाने के इंस्पेक्टर क्राइम हंसलाल यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर बिहार भेजा। वहां पुलिस टीम ने पूर्णिया जिले के रौता थाना अंर्तगत हतबावुना गांव स्थित घर से मौलवी को गिरफ्तार किया। दोनों बहनें भी वहां से बरामद हुईं। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मौलवी पीड़ित परिवार के घर के ठीक सामने रहता था। बड़ी बहन से वह फोन पर बातचीत भी करता था। इसके लिए उसने एक मोबाइल फोन भी खरीद कर दिया था, जिसकी जानकारी होने पर मां ने फोन तोड़ दिया। बाद में मौलवी ने दूसरा फोन लाकर दिया। बातचीत करते-करते वह उस लड़की और छोटी बहन को गांव से भगा ले गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed