{"_id":"5b30fe304f1c1bb1508b4626","slug":"minor-girl-came-police-station-and-says-that-my-father-rape-me","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंच कर बोली किशोरी, मेरे पिता ने किया मेरा रेप, गिरफ्तार कर लो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंच कर बोली किशोरी, मेरे पिता ने किया मेरा रेप, गिरफ्तार कर लो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के की एक थाने में सोमवार को किशोरी पहुंची और और अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
किशोरी सोमवार को दिन में करीब खानपुर 11 बजे थाने पहुंची। पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दिए गए तहरीर में कहा है कि रविवार की रात मेरे पिता ने जबरदस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया। मैंने तत्काल घटना की जानकारी चौबेपुर में रहने वाली अपनी बड़ी बहन और बहनोई को दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश यादव ने कहा कि पुत्री की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा दिया गया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।