फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minor dalit girl being raped in ballia

पूर्वांचल में सुरक्षित नहीं बेटियां, टमाटर देने के बहाने घर में बुला कर मासूम से रेप

Wed, 09 May 2018 10:53 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/मऊ/सोनभद्र
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर/मऊ/सोनभद्र Updated Wed, 09 May 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Minor dalit girl being raped in ballia
demo pic
प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा के तमाम वादों के बाद भी महिला अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राज्य के पूर्वांचल में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पिछले कई दिनों से लगातार रेप की मामलों में इजाफा हुआ है। पूर्वांचल के गाजीपुर, मऊ और सोनभद्र में मंगलवार को रेप करने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


गाजीपुर में बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम दस वर्षीया बालिका देर शाम अपने घर के पास उपला तैयार करने का काम कर रही थी। इसी बीच बस्ती का ही मुन्नू राम (55) ने बालिका को टमाटर देने के बहाने अपने घर बुलाया।
विज्ञापन


उसके घर पहुंचने पर वह उसे अंदर ले गया और उसके के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। बालिका ने इसका विरोध किया तो उसे डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर बालिका अपने घर पहुंची और रोते हुए उसने पूरी घटना की जानकारी घर वालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर देर रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्तपाल भेज दिया।

थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। देर रात आरोपी मुन्नू राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को महिला पुलिस की देखरेख में मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
 

घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म, केस दर्ज

Minor dalit girl being raped in ballia
demo pic
मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा अपनी 16 साल की बेटी और बच्चों के साथ रहती है। सोमवार की रात एक बजे उसके घर में एक युवक घुस आया और सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर खामोश करा दिया। किशोरी के शोर करने पर युवक चहारदीवारी फांदकर भागने लगा। जब वह पड़ोसी की तरफ कूदा तो उसे ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती वह ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया। मंगलवार की सुबह पीड़िता की विधवा मां ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह मंगलवार को पीड़िता के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता और उसकी मां तथा पड़ोसियों से पूछताछ कर घटना के बाबत जानकारी ली और थानाध्यक्ष को आरोपी को शीघ्र गिरफ़्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा। 

बंधक बनाकर किशोरी से रेप

Minor dalit girl being raped in ballia
demo pic
सोनभद्र जिले की सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव से पिछले माह लापता हुई किशोरी के मामले ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को मुंबई में एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। पिता ने कोतवाली में दो महिला सहित नौ के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है कि दो अप्रैल की रात उसकी बेटी अपनी मां के साथ शौच के लिए नहर की तरफ गई थी। वहां पहले से मौजूद दो युवक उसे बाइक से वाराणसी ले गए। यहां से एक युवक उसे ट्रेन से मुंबई ले गया।

युवक रात में उसे कमरे में बंद कर काम करने जाता था और दिन में उसके साथ दुष्कर्म करता था। धमकी देता था कि तुम अगर अपने मां-बाप से बात करोगी तो जान से मारकर फेंक दूंगा। धमकी देकर एक माह तक वह दुष्कर्म करता रहा।

युवक की चंगुल से वह किसी प्रकार से खुद को मुंबई रेलवे स्टेशन भाग कर गई। लेकिन आरोपी भी वहां पहुंच गया। वहां से युवक उसे लाकर पांच मई को राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया।

स्टेशन से वह अपने घर पहुंची और घरवालों को आपबीती सुनाई। युवती का कहना है कि उसे भगाने में दो महिलाओं सहित नौ लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed