{"_id":"611375e48ebc3e73d45d51ec","slug":"minor-boy-drowned-in-flow-ganga-in-chandauli-dead-body-found-on-banks-of-ganges-in-mirzapur-for-second-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में नहाते समय गंगा के प्रवाह में समाया किशोर, मिर्जापुर में गंगा किनारे लगातार दूसरे दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में नहाते समय गंगा के प्रवाह में समाया किशोर, मिर्जापुर में गंगा किनारे लगातार दूसरे दिन मिला शव
Wed, 11 Aug 2021 12:39 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर/चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:39 PM IST
सार
प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लोग बाढ़ आने के बाद गंगा में नहाने और स्टंट बाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
चंदौली में नहाते समय उफनाई गंगा के प्रवाह में समाया किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल के जिलों में गंगा का जलस्तर अपने उफान पर है। चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के घाट पर नहाते समय बुधवार सुबह एक किशोर उफनाई गंगा के प्रवाह में समा गया। इधर, मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी घाट गंगा किनारे बुधवार सुबह एक बालक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची कछवां थाने की पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इससे पहले मंगलवार सुबह भी एक महिला का शव कछवां कछवां डीह के पास मिला था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के परवा गांव निवासी शिवकुमार काश का 16 वर्षीय पुत्र अंकित अपनी बहन के यहां चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के करेली गांव आया हुआ था। बुधवार सुबह वह बच्चों के साथ काली घाट पर गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान गंगा के प्रवाह में वह बह गया। किशोर डूबने की खबर से गांव में हड़कंप है। जिला प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी देने के बाद भी लोग बाढ़ आने के बाद गंगा में नहाने और स्टंट बाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन