फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Minister of State Raghuraj Singh Progress of workers isupliftment of state and india

Varanasi: राज्यमंत्री डॉ. रघुराज सिंह बोले- श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थान

Sat, 12 Aug 2023 02:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Aug 2023 02:22 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. रघुराज सिंह शनिवार को काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रति सजग है।

विज्ञापन
Minister of State Raghuraj Singh Progress of workers isupliftment of state and india
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. रघुराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के प्रति सजग है। उनके लिए रहने, खाने, बच्चों की पढ़ाई आदि सुविधाओं के विकास के लिए सभी जिलों के डीएम के नाम से श्रम विभाग ने 100 करोड़ रुपये की एफडी की है। इससे सारी व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। उक्त जानकारी प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डॉ. रघुराज सिंह ने शनिवार को वाराणसी सर्किट हाउस सभागार में पत्रकारों से बातचीत में दीं।

विज्ञापन


इस दौरान कहा कि श्रमिक वर्ग का प्रदेश व देश के विकास में अहम योगदान है। श्रमिकों का उत्थान ही प्रदेश और देश का उत्थान है। मंत्री रघुराज सिंह ने बताया की श्रमिकों की सुविधाओं के लिए जिले की निर्माण इकाइयों से एक फीसदी सेस लिया जाता है। इस पैसे को विकास कार्यों में खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को पेंशन और दुर्घटना व इलाज के लिए अनुदान दिया जाता है। उनके बच्चों के लिए प्रदेश के सभी जिलों में अटल आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। वाराणसी में अटल आवासीय विद्यालय की शुरुआत जल्द होगी। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष की सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार ने वोट, जाति और धर्म देखकर काम नहीं किया। सबका साथ और सबका विश्वास ही हमारा मूल मंत्र है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है। इससे पहले  डॉ. रघुराज सिंह ने काशी विश्वनाथ धाम और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर सर्व मंगल कल्याण की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed