{"_id":"699019e12046699f79000ed6","slug":"mini-forest-4-5-lakh-plants-will-be-established-in-39-hectares-in-varanasi-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में मिनी फॉरेस्ट: 39 हेक्टेयर में बसाया जाएगा 4.5 लाख पौधों का मिनी जंगल, शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में मिनी फॉरेस्ट: 39 हेक्टेयर में बसाया जाएगा 4.5 लाख पौधों का मिनी जंगल, शुरू हुई तैयारी
Sat, 14 Feb 2026 12:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:14 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में मिनी फॉरेस्ट बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें 50 हजार इमारती लकड़ी के पौधे और एक लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
फॉरेस्ट
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
वाराणसी शहर की आबोहवा सुधारने और लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए नगर निगम ने डोमरी में 39 हेक्टेयर में 4.5 लाख पौधों का मिनी जंगल बसाने की तैयारी शुरू कर दी है। मियावाकी तकनीक से तैयार होने वाला मिनी फॉरेस्ट दो वर्षों में हरियाली की घनी चादर ओढ़ लेगा।
विज्ञापन
शहर की भागदौड़ के बीच अब सुकून की हरियाली डोमरी में नजर आएगी। तीन लाख पौधे मियावाकी पद्धति से लगाए जाएंगे, जिससे कम समय में घना और जैव विविधता से भरपूर जंगल तैयार हो सके। 50 हजार इमारती लकड़ी के पौधे और एक लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इससे जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा, वहीं भविष्य में स्थानीय स्तर पर हरित संसाधनों का भी लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बाबा के दरबार में पहुंचना आसान नहीं, ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह
विज्ञापन
नगर निगम की योजना के अनुसार, नागरिकों की सुविधा के लिए अलग से जॉगिंग ट्रैक बनाए जाएंगे, ताकि सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने वालों को प्राकृतिक वातावरण मिल सके। भविष्य में इस क्षेत्र को कैंपिंग स्पॉट के रूप में भी विकसित करने की तैयारी है। आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद डोमरी का यह जंगल शहर के लिए ग्रीन लंग्स साबित होगा।