फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Migrants will know about mahatma gandhi sacrifice story

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की संघर्ष गाथा भी जानेंगे प्रवासी भारतीय

Sun, 06 Jan 2019 10:10 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 06 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Migrants will know about mahatma gandhi sacrifice story
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्ष से भी रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए भारत कला भवन में 75 पेंटिंग, दो मूर्तिकला की कृतियां लगाई जाएंगी। इसमें बापू के जीवन और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को चित्रित किया गया है।
विज्ञापन


‘गांधी’ शीर्षक से होने वाली इस विशेष प्रदर्शनी में जाने माने चित्रकार एमएफ हुसैन, अकबर पदमति, नंदलाल सहित कई कलाकारों की कृतियां शामिल हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बीएचयू में भी जोरदार तैयारी चल रही है। स्वतंत्रता भवन में युवा प्रवासियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें भारत कला भवन में संग्रहित ऐतिहासिक कलाकृतियों को भी दिखाया जाएगा। भारत कला भवन में बनी बारह अलग-अलग वीथिका में संग्रहित एक लाख से अधिक कलाकृतियां से भी रूबरू कराने की तैयारी है। इनमें प्रस्तर मूर्तियां, सिक्के, चित्र, मृण्मूर्ति, अलंकरण कला, अस्त्र-शस्त्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कलाकृतियां भी लगाई जा रही हैं। भारत कला भवन के निदेशक प्रो. अजय सिंह ने बताया कि सम्मेलन के दौरान आने वाले मेहमानों को अलग-अलग वीथिका में रखी धरोहरों को  दिखाया जाएगा।

इसके अलावा स्वतंत्रता भवन में भी पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्य धरोहरों में शामिल भारत कला भवन के डिजिटलाइजेशन, धरोहरों के संरक्षण, सोलर पैनल लगाए जाने सहित आधुनिकीकरण का फैसला लिया गया है।

अमर अटल गांव भी देखेंगे प्रवासी 

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया जाएगा। बड़ालालपुर के स्टेडियम में बन रहे अमर अटल गांव में उनके जीवन से जुड़ी यादों का पूरा दर्शन कराया जाएगा। अटलजी के ऐतिहासिक भाषणों का आडियो वीडियो सुनाया जाएगा। उनके काशी से जुड़ाव को भी दिखाया जाएगा।

उनके कार्यकाल में सरकार की ओर से किए गए ऐतिहासिक फैसलों के बारे में भी प्रवासियों को पूरी जानकारी दी जाएगी। अमर अटल गांव में प्रवासियों का स्वागत ऐतिहासिक होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा कई महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे।

अमर अटल गांव की प्रदर्शनी में अटल की ऐतिहासिक यात्राओं के बारे में दिखाया जाएगा। उनके खेल प्रेम, राजनीति से लेकर सिनेमा तक से रुचि  का प्रदर्शन अटल के बेबाक बोल प्रदर्शनी में होगा। विपक्ष भी उन्हें सम्मान देता था इसकी भी झलक दिखाई जाएगी। इसके अलावा उनके नाम पर चलने वाली योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

उनके जन्मस्थान बटेश्वर गांव से लेकर दिल्ली की सत्ता तक का दर्शन इस प्रदर्शनी में होगा। इस कार्यक्रम की रूपरेखा हाईकमान के निर्देश पर तैयार की गई है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि अमर अटल गांव में पूर्व प्रधानमंत्री की यादों से प्रवासी रूबरू होंगे। 

मलइयो संग भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेंगे प्रवासी

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासियों को काशी के साथ भारतीय खानपान मिलेगा। इस कार्यक्रम में तकरीबन 130 देशों के प्रतिनिधियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। खानपान की पूरी तैयारी विदेश मंत्रालय की देखरेख में होगा। किसी फाइव स्टार होटल को खाने का इंतजाम करने को कहा गया है।

बनारस में मौसम के हिसाब से जनवरी में मलइयो खास होता है। इसके अलावा उत्तर भारतीय, दक्षिण भारतीय, पूर्व और पश्चिम के राज्यों के खानपान का इंतजाम किया जा रहा है। प्रवासियों को काशी के खानपान से का स्वाद चखाने की पूरी तैयारी है।

जलेबी-कचौड़ी, लस्सी, ठंडई के साथ साथ मशहूर मिठाइयों का स्टाल लगाया जाएगा। इसमें मलाई गिलौरी, मलाई चाप खास होगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दक्षिण भारतीय खानपान का पूरा प्रबंध किया जा रहा है। हर प्रांत का कोई न कोई व्यंजन यहां रखा जाएगा।

21 से 23 तक चलने वाले कार्यक्रम में सुबह से नाश्ते से लेकर रात के खाने तक का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इसका मेन्यू विदेश मंत्रालय को फाइनल करना है। कोई भी खानपान तब तक नहीं परोसा जाएगा, जब तक उसकी जांच खाद्य सुरक्षा प्रशासन न कर लें। इस बारे में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि बनारस के अलावा भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed