फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mgkvp News: Nepal's Deputy Prime Minister came to Kashi Vidyapeeth, said: India-Nepal relations are multifaceted.

Mgkvp News:काशी विद्यापीठ आए नेपाल के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर, बाेले:भारत-नेपाल के संबंध बहुमुखी हैं

Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Mgkvp News: Nepal's Deputy Prime Minister came to Kashi Vidyapeeth, said: India-Nepal relations are multifaceted.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, त्रिभुवन विश्वविद्यालय, काठमांडो एवं गुरु विद्यापीठ, रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में काठमांडो स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय में सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि नेपाल के उपप्रधानमंत्री नारायण काजी श्रेष्ठ ने सम्मेलन को भारत-नेपाल के बीच बौद्धिक सेतु करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के संबंध बहुमुखी हैं। ये रिश्ते सदियों पुराने हैं। दोनों देशों की खुली सीमाएं इन रिश्तों को अनूठा बनाती हैं।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि भारत एवं नेपाल दोनों देश सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। आयोजन सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि यह अयोजन गुरु विद्यापीठ, रोहतक और काशी विद्यापीठ के समाजकार्य संकाय के मध्य मार्च 2024 में हुए समझौते का परिणाम है।
विज्ञापन

त्रिभुवन विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. खड़ग केसी ने दोनों देशों की जनता के आपसी रिश्तों की प्रगाढ़ता को दोनों देशों की सरकारों के बीच पार्टनरशिप की अनिवार्यता का आधार बताया। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता प्रो. संजीता वर्मा ने की। सह अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी कुमारी जोशी रहीं। इस सत्र में 85 शोध पत्रों का वाचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन सत्र की अध्यक्षता काशी विद्यापीठ की आईक्यूएसी एवं गांधी अध्ययन पीठ के निदेशक प्रो. एमएम वर्मा ने की। मुख्य अतिथि नेपाल के सम्मानित सांसद डॉ. अमरेश कुमार सिंह रहे। स्वागत गुरु विद्यापीठ, रोहतक की डॉ. सुलक्षणा अहलावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed