फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Metro will start work next month

मेट्रो रेल के लिए अगले महीने शुरू होगा काम

Wed, 31 Dec 2014 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Wed, 31 Dec 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
Metro will start work next month
काशी में मेट्रो रेल का सपना साकार करने के लिए काम जल्द शुरू होगा। प्रदेश सरकार से   मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में काशी के लिए मेट्रो रेल परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद अब संभावना जताई जा रही है कि नए साल मेंे जनवरी माह के अंत तक इस संबंध में फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की कवायदें शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


काशी में मेट्रो रेल संचालन के लिए वीडीए की वाराणसी महायोजना-2031 में चार रूट निर्धारित किए गए हैं। पहला, साढ़े सात किलोमीटर का कैंट से लंका तक भूतिगत ट्रैक। दूसरा, साढ़े नौ किलोमीटर का कैंट से सारनाथ तक उपरिगामी ट्रैक। तीसरा, साढ़े बाइस किलोमीटर का डीएलडब्ल्यू से मुगलसराय तक उपरिगामी ट्रैक और चौथा, अट्ठारह किलोमीटर का कचहरी से बाबतपुर तक उपरिगामी ट्रैक।
विज्ञापन


बताते चलें कि काशी में मेट्रो रेल संचालन के लिए प्रस्ताव पहले भी तैयार किए गए थे लेकिन उन्हें मूर्त रूप नहीं दिया जा सका। बीते दिनों स्मार्ट सिटी विषयक कार्यशाला में शिरकत करने शहर आए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के सचिव शंकर अग्रवाल ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सर्वज्ञ राम मिश्र से मेट्रो रेल संचालन को मूर्त रूप देने के लिए गहन मंत्रणा की थी। तभी से यह उम्मीद जगी थी कि नए साल में काशी में मेट्रो संचालन संबंधी कवायदें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed