यूपी: मुख्तार गिरोह के फरार मेराज का सिपाही भाई गिरफ्तार, मेराज के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ सदर विधायक और अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस-प्रशासन का शिकंजा कसता ही जा रहा है। मुख्तार गिरोह के सदस्य मेराज अहमद उर्फ भाई मेराज को संरक्षण देने के आरोप में शनिवार को जैतपुरा थाने की पुलिस ने उसके भाई और प्रयागराज जिले के सरायइनायत थाने में तैनात सेराज अहमद को गिरफ्तार किया। उधर, मेराज के अशोक विहार कालोनी स्थित घर में पुलिस ने अदालत के आदेश से कुर्की की नोटिस चस्पा की।
फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के आरोप में बीती पांच सितंबर को मेराज के खिलाफ जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से जैतपुरा थाने का हिस्ट्रीशीटर मेराज घर छोड़कर भागा हुआ है।
इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि अदालत के आदेश से मेराज के अशोक विहार कालोनी स्थित घर और गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत महेन गांव स्थित मूल निवास स्थान पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन विज्ञापन
वहीं, मेराज को फरारी के दौरान संरक्षण देने और फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस पास करवाने के मामले में सहयोग करने के आरोप में सेराज को अशोक बिहार कालोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। सूचना मिली थी कि सेराज घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेराज की तलाश में उसके जौनपुर, मिर्जापुर, लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य जिलों में पुलिस टीमें दबिश दे रही है।