{"_id":"5c90d657bdec2214283621c9","slug":"mayawati-cut-ticket-of-ghura-ram-from-lalganj-seat-in-loksabha-election-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 : लालगंज सीट के प्रत्याशी का मायावती ने काटा टिकट, हटाने के पीछ ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 : लालगंज सीट के प्रत्याशी का मायावती ने काटा टिकट, हटाने के पीछ ये है वजह
Tue, 19 Mar 2019 05:15 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 19 Mar 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
घूरा राम
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा-बसपा गठबंधन के तहत यूपी में सपा और बसपा ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट के लिए लगभग एक साल पहले ही बसपा से घूरा राम का टिकट तय था। लेकिन मंगलवार को पूर्व मंत्री घूरा राम का पार्टी से टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से घूरा राम को बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया था। मंगलवार को जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम और जिला प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व मंत्री घूरा राम को पद से हटा दिया। ऐसा निर्णय अनुशासनहीनता के आरोप में लिया गया है।
विज्ञापन
बसपा के जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक सप्ताह ने नये प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। घूरा राम के बाहर होते ही डॉ. बलिराम को लालगंज सीट पर प्रत्याशी बनाने की मांग करने लगे। वहीं, स्थानीय संगठन को लेकर भी घूरा राम रास नहीं आ रहे थें।
विज्ञापन
अब टिकट के लिए लालगंज विधायक आजाद अरिमर्दन, डॉ. बलिराम और संगठन के पदाधिकारी मदन राम जोर लगा रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि घूरा राम को हटाने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती लालगंज के लि किसे चुनती है।
एक साल पहले ही लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किए गए थे...
बता दें कि एक साल पहले 17 फरवरी 2018 को ही बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई थी। जिसमें मुख्य जोन इंचार्ज डॉ. रामकुमार कुरील द्वारा बसपा सुप्रीमो के ही निर्देश पर पूर्व मंत्री घूरा राम को लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी घोषित किया गया।