{"_id":"5daab2648ebc3e93d028651c","slug":"mau-cylinder-blast-one-more-injured-woman-died-in-bhu-hospital-death-totel-reached-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर ब्लास्ट: घायल लोग एक-एक कर मौत के मुंह में समा रहे, तीन बेटी और पत्नी की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर ब्लास्ट: घायल लोग एक-एक कर मौत के मुंह में समा रहे, तीन बेटी और पत्नी की मौत से मचा कोहराम
Sat, 19 Oct 2019 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर ब्लास्ट से जमींदोज हुए मकान।
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा में सोमवार को रसोई गैस रिसाव के बाद विस्फोट में घायल एक महिला और युवती की उपचार के दौरान के दौरान मौत हो गई। इसके साथ मरने वालों की संख्या 17 पहुंच गई।
विज्ञापन
वलीदपुर के बिचलापुरा मोहल्ला निवासी स्व. छोटू शर्मा के घर में रसोई गैस रिसाव के बाद विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे। घायलों को वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। तब से उपचार के दौरान चार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह कन्हैया की बेटी सोनम(21) की इलाज के दौरान मौत हो गई, तो वहीं शुक्रवार दोपहर कन्हैया की पत्नी मंशा(53)बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के दिन कन्हैया की दो पुत्रियों सरिता(22) और सिंपी(18) की मौत हुई थी। अभी कन्हैया की मां और एक बेटी अस्पताल में जीवन-मौत से संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
हादसे में अब तक कन्हैया, दो बेटियों और पत्नी को खो चुका है। तीन मौतों ने उसे तोड़ कर रख दिया है। उधर, सूचना मिलने पर लोग कन्हैया को सांत्वना देने पहुंचने लगे।