फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau AK Sharma's name also included in the list of UP Legislative Council elections

यूपी: भाजपा ने विधान परिषद चुनाव के लिए सूची की जारी, मऊ के एके शर्मा व काशी के लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को तरजीह

Fri, 15 Jan 2021 01:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 15 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
Mau AK Sharma's name also included in the list of UP Legislative Council elections
जारी सूची - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से शुक्रवार को प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए चार लोगों के नाम पर मुहर लगाते हुए सूची जारी कर दी गई। लिस्ट में उम्मीद के अनुरूप वीआरएस लेकर एक दिन पहले भाजपा की सदस्यता लेने वाले गुजरात कैडर के आईएएस अरविंद कुमार शर्मा का भी नाम है। अरविंद कुमार शर्मा पूर्वांचल के मऊ जनपद के मूल निवासी हैं।  वहीं बात करें लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की तो ये अति पिछड़े समाज का बड़ा चेहरा हैं और यही कारण है कि विधानसभा का उपनेता बनाया था। इनके नाम को लेकर संशय नहीं था। इसलिए जारी सूची में नाम शामिल है। 

विज्ञापन


इसके पहले गुरुवार को वरिष्ठ पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए जाने के बाद उनके गांव मऊ जिले के कांझा खुर्द में जश्न का माहौल था। जैसे ही उनके भाजपा में शामिल होने की खबर आई गांव के सैकड़ों लोग आनन-फानन में लखनऊ रवाना हो गए। वीआरएस लेने के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की सूचना पर परिजनों में खुशी है। गांव के दर्जनों उत्साहित युवकों ने श्री शर्मा के घर जाकर लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन


एके शर्मा छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर हैं, जबकि भाइयों में सबसे बड़े हैं। दूसरे छोटे भाई अनिल शर्मा वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हैं और नोएडा अथॉरिटी में तैनात हैं। इसके अलावा तीसरे सबसे छोटे भाई अरुण शर्मा एक टेलीकॉम कंपनी में अधिकारी हैं तथा उनकी पत्नी चेतना राय बगल के लोहाटीकर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mau AK Sharma's name also included in the list of UP Legislative Council elections
एक-दूसरे को मिठाई खिलाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक अन्य सदस्य धीरेंद्र राय भी पीसीएस अधिकारी हैं और वह सब रजिस्टार पद पर तैनात हैं। अरविंद कुमार शर्मा के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर गुरुवार को पूरे गांव में जश्न का माहौल था। सभी तबके के लोगों ने खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed