फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mass marriage of 55 couples will take place at Baba Kinaram site

Varanasi News: बाबा कीनाराम स्थल पर 55 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Thu, 30 Apr 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 55 couples will take place at Baba Kinaram site
रविंद्रपुरी स्थित अघोर पंथ के विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल क्री-कुंड बाबा कीनाराम स्थल पर आगामी एक मई को 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के जन्मदिवस पर पारंपरिक रीति रिवाज से वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। बुधवार को संस्था के प्रमुख व्यवस्थापक अरुण सिंह और कार्यक्रम संयोजिका रूबी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि संस्थान का लक्ष्य समाज के वंचित और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि इस पुण्य कार्य का आयोजन अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान के ओर से किया जा रहा है। सामूहिक विवाह का कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक विवाह की रस्में हल्दी के साथ शुरू होंगी। इसके बाद रात तक विवाह का कार्यक्रम चलता रहेगा। विवाह के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। विवाह कार्यक्रम में अघोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की नव-विवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद देंगे। मीडिया प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed