फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mass gathering devotees dip in ganga on makar sankranti at dashashwamedh and ganga ghat in varanasi

वाराणसी: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, गंगा में लगाई डुबकी

Thu, 14 Jan 2021 10:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 Jan 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
Mass gathering devotees dip in ganga on makar sankranti at dashashwamedh and ganga ghat in varanasi
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति पर वाराणसी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट पर लोग गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। बनारस में मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जा रही है। यह त्योहार तिलकुट की खुशबू संग गजक की मिठास, रंग-बिरंगी पतंगें और दान पुण्य का साथ। लाई ढूढ़ा और दही चूड़ा का स्वाद याद दिलाता है।

विज्ञापन


वाराणसी में मकर संक्रांति पर लोग गंगा में स्नान कर रहे हैं। घर के बड़े बुजुर्ग जहां दान पुण्य में व्यस्त हैं,, वहीं छोटे बच्चे अपनी पतंगों को लेकर उसे आसमान की उचांइयों में पहुंचाने में मशगूल हो गए हैं।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के अवसर पर बहन, बेटियों को खिचड़ी पहुंचाने के लिए लोग विभिन्न साधनों से जा रहे हैं। बस स्टेशनों पर ऐसे लोगों की भीड़ रही। शहर के छोटी बड़ी हर बाजार में जगह-जगह लाई, चूड़े की दुकानें रात तक सजी रहीं। जहां लाई, चूड़ा, तिलवा, गुड़ और चीनी की पपड़ी, गट्टा की खरीदारी के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा। वहीं पतंग बाजार में भी पूरे दिन बच्चों से लेकर युवाओं की भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पतंग बाजार में छाई रहीं रौनक
मकर संक्रांति को लेकर बुधवार को पतंग बाजार में दिनभर रौनक छाई रही। इसमें नए साल की बधाई वाले पतंग, चीनी उत्पादों का बहिष्कार क रो, आत्मनिर्भर भारत बने, कोरोना से बचें, गो कोरोना गो.., वॉश योर हैंड जैसे संदेशों के साथ पतंग बाजार में आए हुए हैं।

घरों में दान पुण्य की तैयारी
मकर संक्रांति पर दान पुण्य का विशेष महत्व है। इसको देखते हुए घरों में बुजुर्ग महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद दान पुण्य के लिए सामानों की तैयारी की, जिसे वो स्नान के बाद गरीबों व पंड़ितों को दान करेंगी।

चलेगा दही चूड़ा का दौर
मकर संक्रांति पर समाज के विभिन्न धर्मों से जुड़े लोगों के यहां अलग-अलग परंपराएं प्रचलित है। वहीं कुछ घरों में मकर संक्रांति पर दही चूड़ा खाने की परंपरा है। इसको देखते हुए बाजारों में दूध और दही की मांग भी बढ़ गई है। 

युवाओं व बच्चों ने किया पतंगबाजी का अभ्यास
भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यस्त लोग भी मकर संक्रांति को पतंगबाजी का आनंद लेते है। कोरोना के कारण शहर से बाहर रहने वाले लोग भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। इसकी वजह से कई युवाओं ने मकर संक्रांति के पहले ही पतंगबाजी के हुनर का अभ्यास किया।

जरूरतमंदों को खिलाई जाएगी खिचड़ी
ऊर्जा महिला संगठन की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर सोनिया स्थित झूलेलाल मंदिर में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed