{"_id":"699fe5b633ae1a22ee00d67d","slug":"masan-holi-of-crematorium-can-be-played-only-among-15-to-20-people-in-varanasi-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Masan Holi: काशी में 15 से 20 लोगों के बीच ही खेली जा सकती है मसाने की होली, वजह जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Masan Holi: काशी में 15 से 20 लोगों के बीच ही खेली जा सकती है मसाने की होली, वजह जान लें
Thu, 26 Feb 2026 11:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:48 AM IST
सार
Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्यों की वजह से जगह कम होने और जगह-जगह नुकीले सरिये पड़े होने की वजह से सुरक्षा को देखते हुए मसाने की होली में कम लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
Masan holi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिकर्णिका घाट पर चिता की भस्म से खेले जाने वाली होली के लिए पुलिस प्रशासन इस बार सुरक्षा कारणों के चलते कोविड फार्मूला लागू कर रही है। नगर निगम से पुलिस पत्राचार भी कर रही है। मणिकर्णिका घाट पर निर्माण कार्यों की वजह से जगह कम होने और जगह-जगह नुकीले सरिये पड़े होने की वजह से सुरक्षा को देखते हुए काशी जोन की पुलिस ने सीमित लोगों के बीच मसाने की होली के लिए सहमति जताई है। 15 से 20 लोगों के बीच ही मसाने की होली खेली जा सकती है।
विज्ञापन
कोविड काल में 25 से 50 लोगों के बीच ही कार्यक्रम या किसी समारोह की अनुमति मिलती थी। कोविड का दौर नहीं है लेकिन मणिकर्णिका घाट की वास्तविक स्थिति को देखते हुए यह तय किया जा रहा है कि 15 से 20 लोग ही मसाने की होली में शामिल हो। परंपरा का निर्वहन करें। पुलिस के अनुसार नगर निगम से भी पत्राचार किया गया है। अभी तक यह निर्णय लिया गया है कि सीमित लोग मसाने की होली में शामिल हो।
विज्ञापन