{"_id":"62c5e429b174521f655cf156","slug":"marudhar-express-was-thoroughly-investigated-on-the-information-of-the-bomb-varanasi-news-vns6626558194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम की सूचना पर मरुधर एक्सप्रेस की हुई गहन जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बम की सूचना पर मरुधर एक्सप्रेस की हुई गहन जांच
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट स्टेशन से खुलने वाली मरुधर एक्सप्रेस में बम की फर्जी सूचना पर बुधवार की शाम आरपीएफ और जीआरपी परेशान रही। बाबतपुर स्टेशन और जौनपुर में ट्रेन की सभी बोगियों को खंगाला गया।
डायल-112 मुख्यालय से लंका इंस्पेक्टर को शाम में सूचना मिली कि मरुधर एक्सप्रेस में बम है। लंका इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए रेलवे कंट्रोल को जानकारी दी। प्रधानमंत्री के काशी आगमन की पूर्व संध्या पर बम की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट और जीआरपी-आरपीएफ सहित रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। कैंट से खुलकर रवाना हुई ट्रेन को बाबतपुर स्टेशन पर रोका गया। जीआरपी-आरपीएफ की स्कॉर्ट सहित स्थानीय पुलिस ने कई चक्र में पूरी ट्रेन की चेकिंग की। इस बीच ट्रेन रवाना हुई और जौनपुर में पहुंचते ही बीडीएस, डाग स्क्वायड, पुलिस और रेलवे सुरक्षा बलों ने एक-एक बोगी को खंगाला। जांच के बाद ट्रेन को जोधपुर के लिए रवाना किया गया। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर आनंद शर्मा ने बताया कि फर्जी बम की सूचना पर ट्रेन की जांच की गई।लंका इंस्पेक्टर को किसी ने बम की सूचना दी थी।
----
जौनपुर में एक घंटे तक चली जांच
जौनपुर स्टेशन पर देर शाम सवा सात बजे मरुधर एक्सप्रेस के पहुंचते ही ट्रेन को रेलवे सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने घेरे में लिया। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड के साथ पुलिस ने एक घंटे से अधिक समय तक तलाशी ली। हालांकि शिकायत झूठी निकली, जिसके बाद अधिकारियों और जवानों ने राहत की सांस ली। जांच के दौरान यात्री भी सहमे रहे। वाराणसी से जोधपुर को जाने वाली ट्रेन संख्या 14853 मरुधर एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर बोरी में संदिग्ध वस्तु (बम) होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, शहर कोतवाली सतीश सिंह, आरपीएफ प्रभारी रमेश सिंह, जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह के अनुसार देर शाम 7:12 बजे ट्रेन पहुंची और 8:25 पर गंतव्य को रवाना हुई। चेकिंग के दौरान कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिली।